भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब के नेतृत्व में संगठन के कार्यकर्ताओं ने शनिवार रात मुख्य निर्वाचन आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार के दिल्ली स्थित आधिकारिक आवास के बाहर प्रदर्शन किया। न्यू मोती बाग इलाके में स्थित कुमार के आवास के निकट हुए इस प्रदर्शन के दौरान चिब और कई अन्य कार्यकर्ताओं ने हाथों में लाठी ले रखी थी। चिब ने कहा कि वह और उनके कार्यकर्ता ज्ञानेश कुमार के घर का बाहर पहरा दे रहे हैं ताकि वह देश छोड़कर भाग नहीं सकें।
युवा कांग्रेस की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार, चिब ने आरोप लगाया, ‘‘हम उन्हें न तो देश छोड़कर भागने देंगे और न ही दोबारा वोट की डकैती को अंजाम देने देंगे।’’
उन्होंने कहा कि युवा कांग्रेस इस मुद्दे पर अपना विरोध जारी रखेगी और ‘‘जब तक लोकतंत्र की डकैती का हिसाब नहीं होता, तब तक हम उन्हें देखते रहेंगे।’’
इससे पहले शुक्रवार को युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने निर्वाचन आयोग की ओर मार्च करने का प्रयास किया था, लेकिन पुलिस ने बैरिकेड लगाकर उन्हें रोक दिया था।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.