महाराष्ट्र में भगवान शिव का ऐसा मंदिर है, जो सिर्फ एक खंभे पर टिका हुआ है। इसके बारे में कहा जाता है कि अगर ये खंभा टूटकर गिरा तो दुनिया खत्म हो जाएगी। चलिए आपको इस रहस्यमयी मंदिर के बारे में बताते हैं।
केदारेश्वर गुफा मंदिर किसने बनवाया था
केदारेश्वर गुफा मंदिर एक प्राचीन गुफा में स्थित है, जिसे कई बड़ी चट्टानों को काटकर बनाया गया था। मंदिर के गर्भगृह में भगवान शिव का 5 फीट ऊंचा शिवलिंग स्थापित है। इस मंदिर का निर्माण कलचुरी राजवंश के द्वारा 6वीं शताब्दी में करवाया गया था।
सिर्फ 1 खंभे पर टिका है पूरा मंदिर
गुफा के अंदर बना ये खूबसूरत मंदिर में विराजमान शिवलिंग के चारों तरफ पहले चार खंभे हुआ करते थे। अब तीन टूट चुके हैं और सिर्फ एक खंभे पर मंदिर का पूरा ढांचा टिका हुआ है। इस खंभे को देखकर लगता है कि जैसे ये साइंस को ही चुनौती दे रहा हो। तो वहीं कुछ लोग इन खंभों को युगों से जोड़कर देखते हैं।
दुनिया हो जाएगी खत्म
शिवलिंग के आस-पास बने इन चारों खंभों को युगों सत्य युग, त्रेता युग, द्वापर युग और कलियुग का प्रतिनिधित्व माना जाता है। ऐसा कहा जाता है कि जब सत्य युग खत्म हुआ तब एक खंभा टूटा, फिर दूसरा और तीसरा। अब कलियुग चल रहा है और जब ये चौथा खंभा टूटेगा तभी दुनिया खत्म हो जाएगा और प्रलय आएगा। इस मंदिर में खास बात ये भी है कि शिवलिंग के आस-पास हमेशा पानी भरा रहता है। भक्त पानी के अंदर खड़े होकर भोलेनाथ के दर्शन करते हैं। ऐसा कहा जाता है कि ये पानी सर्दी में गुनगुना और गर्मी में ठंडा हो जाता है।
कठिन चढ़ाई के बाद मिलते हैं दर्शन
केदारेश्वर गुफा में भगवान शिव के दर्शन करने के लिए आपको लंबी चढ़ाई करनी पड़ेगी और खतरनाक ट्रेकिंग से भी गुजरना पड़ेगा। तब आपको शिव जी के दर्शन प्राप्त होंगे। इस मंदिर के आस-पास आप किला और कई खूबसूरत जगहों पर घूम सकते हैं। सावन के महीने में हजारों श्रद्धालु यहां पर दर्शन करने आते हैं।
नोट: इस मंदिर से जुड़े तथ्य और मान्यताएं वहां के स्थानीय लोगों द्वारा बताई गई हैं। लाइव हिन्दुस्तान इन दावों की पुष्टि नहीं करता।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.