DIY Aparajita Serum: ग्लोइंग और ब्राइट स्किन चाहिए तो अपराजिता के फूलों से बना ये DIY सिरम एक बार जरूर ट्राई करें। ये सिर्फ दो चीजों से बन जाता है और चेहरे को ग्लोइंग, सॉफ्ट और हाइड्रेटेड बनाने में मदद करता है।
सिर्फ 2 चीजों से बनाएं अपराजिता के फूलों का सिरम
अपराजिता के फूल अपने सुंदर नीले रंग के लिए तो जाने ही जाते हैं, लेकिन साथ ही इनमें एंथोसायनिन जैसे पौधों में मिलने वाले एंटीऑक्सीडेंट्स तत्व भी मौजूद होते हैं। अगर इन्हें अलसी के बीजों के साथ मिलाया जाए, तो फेस के एक जबरदस्त सिरम बनाकर तैयार किया जा सकता है। अलसी के बीज चेहरे को ग्लोइंग, हाइड्रेटेड बनाने में तो मदद करते ही हैं, साथ ही इनका जेल जैसा टेक्चर सिरम की कंसिस्टेंसी को बेहतर बनाता है। जिससे इसे त्वचा पर लगाना आसान होता है।
इस तरह बनाकर तैयार करें फेस सिरम
सिरम बनाने के लिए सबसे पहले पैन में 1 गिलास पानी पकने के लिए चढ़ाएं। जैसे ही पानी हल्का गर्म होने लगे, इसमें एक चम्मच के करीब अलसी के बीज डालें और साथ ही मुट्ठीभर अपराजिता के फूल भी एड करें। अगर आपके पास ताजे फूल नहीं है तो आप ड्राई फूल भी इस्तेमाल कर सकते हैं। अब लो फ्लेम पर 7-8 मिनट के लिए इन मिक्सचर को पकने के लिए रख दें। फिर इसे छान कर एक बाउल में कर लें और पूरी तरफ ठंडा होने के बाद किसी साफ और एयर टाइट कंटेनर में स्टोर कर के रख लें।
कितने दिन स्टोर कर सकते हैं?
ये DIY सिरम आप आराम से 3 से 5 दिनों के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं। हालांकि ध्यान रहे इसे आपको फ्रिज में ही स्टोर कर के रखना है। अगर आपके यहां लाइट ज्यादा जाती है और फ्रिज काफी बंद रहता है, तो इसकी शेल्फ लाइफ थोड़ी कम हो सकती है। ऐसे में आप स्मेल और टेक्चर चेक कर के इसे यूज कर सकते हैं।
क्या है इस DIY अपराजिता सिरम के फायदे?
- स्किन को हाइड्रेट और रिफ्रेश करता है।
- चेहरे को सॉफ्ट और स्मूद बनाने में मदद करता है।
- त्वचा को हेल्दी और ग्लोइंग बनाने में सपोर्ट करता है।
कब और कैसे लगाना है?
- फेसवॉश करने के बाद 2-3 ड्रॉप सिरम को चेहरे पर लगाएं।
- हल्के हाथों से मसाज करें, ताकि ये स्किन में अच्छी तरह एब्जॉर्ब हो जाए।
- इसे आप दिन और रात दोनों टाइम यूज कर सकते हैं।
- सिरम लगाने के बाद अपने स्किन टाइप के मुताबिक कोई मॉइश्चराइजर जरूर अप्लाई करें।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.