Boltt Ace 5G, Boltt Evo
नए Boltt फोन भारत में 1 सितंबर से Flipkart पर बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे। भारत में Boltt Ace 5G के बेस वेरिएंट (4GB RAM और 64GB स्टोरेज) की कीमत 13,999 रुपये से शुरू होती है। वहीं, 6GB RAM और 128GB स्टोरेज वाले हायर-एंड वेरिएंट की कीमत 14,999 रुपये है। सबसे महंगे वेरिएंट (8GB RAM और 128GB स्टोरेज) की कीमत 15,999 रुपये है। दूसरी ओर, नए Boltt Evo के बेस वेरिएंट (4GB RAM और 64GB स्टोरेज) की कीमत भारत में 10,999 रुपये से शुरू होती है। वहीं, 6GB RAM और 128GB स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 11,999 रुपये है। कंपनी अपने ‘Day 1 ऑफर’ के तहत दोनों ही फोन के सभी वेरिएंट्स पर 1,000 रुपये की छूट दे रही है। Boltt Ace 5G को आर्कटिक व्हाइट, बरगंडी ब्लिस, फ़ॉरेस्ट ग्रीन, लैवेंडर ब्लूम, मिडनाइट ब्लैक और स्काई ब्लू कलर ऑप्शन में पेश किया गया है। वहीं, Boltt Evo को आर्कटिक व्हाइट, बेरी रेड, लैवेंडर ब्लूम, मिडनाइट ब्लैक और स्काई ब्लू कलर ऑप्शन में खरीदा जा सकेगा। ये दोनों फोन 6.79 इंच डिस्प्ले है। Ace 5G में 64 मेगापिक्सेल मेन रियर कैमरा है, जबकि Evo में 50 मेगापिक्सेल रियर कैमरा है। दोनों में 8 मेगापिक्सेल सेल्फी कैमरा और 6,000mAh बैटरी है।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.