Jasprit Bumrah Maiden Over Record: जसप्रीत बुमराह ने भारत बनाम अफगानिस्तान दूसरे टी20 में किफायती गेंदबाजी की। भारतीय गेंदबाज ने मेडन ओवर डालने का रिकॉर्ड बनाया।
बुमराह ने नगारवा का रिकॉर्ड तोड़ा
बुमराह ने करियर के 97वें मैच में जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज रिचर्ड नगारवा का रिकॉर्ड तोड़ा है। नगारवा ने अब तक 12 मेडन ओवर डाले हैं। लिस्ट में तीसरे नंबर पर भारत के तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार हैं, जिन्होंने 10 मेडन ओवर फेंके। भुवी ने नवंबर 2022 के बाद से भातर के लिए कोई इंटरनेशनल मैच नहीं खेला। T20I में ओवरऑल सर्वाधिक मेडन ओवर का रिकॉर्ड संयुक्त रूप से फ्रैंक न्सुबुगा और मोहम्मद नादिर के नाम दर्ज है। युगांडा के न्सुबुगा और रवांडा के मोहम्मद नादिर ने 19-19 ओवर में ऐसे फेंके, जिसमें कोई नहीं खर्च नहीं किया। उनके बाद केन्या के शेम न्गोचे (16) और बुमराह का नंबर है।
T20I में सबसे ज्यादा मेडन ओवर (फुल मेंबर टीमें)
13 – जसप्रीत बुमराह (भारत)
12 – रिचर्ड नगारवा (जिम्बाब्वे)
10 – भुवनेश्वर कुमार (भारत)
9 – ब्लेसिंग मुजराबानी (भारत)
8 – मुस्तफिज़ुर रहमान (बांग्लादेश)
7 – जोश हेजलवुड (ऑस्ट्रेलिया)
7 – टिम साउदी (न्यूजीलैंड)
T20I में सबसे ज्यादा मेडन ओवर डालने वाले भारतीय गेंदबाज (ओवर)
13 – जसप्रीत बुमराह (2, 2, 6, 5, 18, 4, 2, 3, 5, 19, 6, 19, 1)
10 – भुवनेश्वर कुमार (1, 3, 1, 1, 1, 6, 7, 1, 3, 1)
5 – हरभजन सिंह (6, 1, 6, 12, 8)
5 – हार्दिक पांड्या (9, 11, 17, 2, 1)
4 – अर्शदीप सिंह (2, 1, 1, 1)
4 – रवींद्र जडेजा (6, 6, 11, 16)
4 – अक्षर पटेल (1, 4, 16, 11)
3 – आर अश्विन (2, 5, 9)
3 – रवि बिश्नोई (6, 16, 6)
भारत ने अफगानिस्तान को दूसरे टी20 में 159/8 के स्कोर पर रोका। ऑलराउंडर नीतीश कुमार रेड्डी ने 24 रन देकर तीन जबकि तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह 35 रन देकर दो विकेट चटकाए। बुमराह के अलावा अक्षर पटेल औररवि बिश्नोई ने एक-एक लिया। अफगानिस्तान की ओर से इब्राहिम जादरान ने सर्वाधिक 37 रन बनाए। राशिद खान (28) और मोहम्मद नबी (20) ने सातवें विकेट के लिए 48 रन जोड़कर टीम को चुनौतीपूर्ण स्कोर तक पहुंचाया। दारविश रसूली ने भी 26 रनों की उपयोगी पारी खेली।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.