क्रिकेटर रिंकू सिंह और सपा सांसद प्रिया सरोज की शादी की तारीख तय हो गई है। राजधानी लखनऊ में चार दिसंबर को दोनों की शादी होगी।
लखनऊ के होटल रमाडा या द सेंट्रम में होगा आयोजन
क्रिकेटर और सांसद की शाही शादी का भव्य आयोजन नवाबों के शहर लखनऊ में होगा। लेकिन स्थान पर अंतिम मुहर लगनी अभी बाकि है। यहां के होटल रमाडा और द सेंट्रम में से किसी को फाइनल किया जाएगा। दोनों की सगाई भी सेंट्रम में हुई थी। ऐसे में शादी के लिए रमाडा फाइनल होने की ज्यादा संभावना है।
बताया जा रहा है कि दोनों परिवारों में शादी की तैयारियां जोर-शोर से शुरू हो चुकी हैं। वीवीआईपी वेडिंग में क्रिकेट और राजनीति से जुड़े दिग्गजों के जमावड़े की उम्मीद है। प्रिया सरोज समाजवादी पार्टी की सांसद हैं तो उसके सभी सांसदों-विधायकों के रहने की तो पहले से ही उम्मीद है। रिंकू सिंह जिस कोलकाता राइडर के साथ खेलते हैं उस टीम के मेंबर के अलावा भारतीय टीम के भी तमाम खिलाड़ियों को न्योता देने की उम्मीद है।
वाराणसी के बजाय क्यों लखनऊ
रिंकू और प्रिया सरोज की सगाई राजधानी लखनऊ में ही हुई थी। ऐसे में उस समय चर्चा की थी शादी का आयोजन प्रिया सरोज के संसदीय क्षेत्र से जुड़ी धार्मिक नगरी वाराणसी में होगा। यहां के होटल ताज का नाम भी फाइनल बताया जा रहा था। लेकिन अब लखनऊ के होटल में आयोजन पर मुहर लग रही है। इसके पीछे क्रिकेट और राजनीति से जुड़ी हस्तियों के आने-जाने और सुरक्षा को प्राथमिकता को कारण बताया जा रहा है।
यूपी के ही अलीगढ़ के रहने वाले हैं रिंकू सिंह
क्रिकेटर रिंकू सिंह और प्रिया सरोज दोनों की यूपी के रहने वाले हैं। रिंकू सिंह अलीगढ़ के एक मध्यम परिवार से आते हैं। अपनी कड़ी मेहनत प्रतिभा के बल पर रिंकू सिंह ने भारतीय क्रिकेट टीम में जगह पक्की की और पूरी दुनिया में अपना लोहा मनवाया है। उनकी गिनती शानदार फिनिशर के रूप में होती है। आईपीएल में हाथ से निकलते मैच में कोलाकाता नाईट राइडर के लिए एक ओवर में पांच लगातार छक्के मारकर रिंकू सिंह ने इतिहास रचा था।
वहीं, प्रिया सरोज जौनपुर की केराकत सीट से तीन बार विधायक और मछली शहर से सांसद रहे तूफानी सरोज की बेटी हैं। पिछले लोकसभा चुनाव में सपा ने प्रिया को मछली शहर से टिकट दिया और वह जीत हासिल कर सबसे कम उम्र की सांसदों में शामिल हो गईं।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.