IND vs AFG 2nd T20I: भारत ने अफगानिस्तान के खिलाफ दूसरे टी20 में अपनी प्लेइंग इलेवन में बदलाव किया। आज श्रेयस अय्यर की अगुवाई वाली टीम की नजर सीरीज में अजेय बढ़त हासिल करने पर है।
भारतीय प्लेइंग XI में हुआ एक बदलाव
भारत ने आज अपनी प्लेइंग इलेवन में सिर्फ एक बदलाव किया है। स्पिनर वरुण चक्रवर्ती मांसपेशियों में खिंचाव के कारण सीरीज से बाहर हो चुके हैं। उनकी जगह रवि बिश्नोई को मौका मिला है। टॉस जीतने के बाद श्रेयस ने कहा, ”हम पहले बॉलिंग करेंगे। टेल्स पिछले कुछ मैचों में मेरे लिए लकी रहा है, चाहे रिजल्ट कुछ भी रहा। आपको विकेट की स्थिति का अच्छा अंदाजा है और बॉलर जितनी जल्दी खुद को ढाल लें तो पहले बॉलिंग करना का थोड़ा फायदा होता है। हालांकि, जो भी टीम सबसे अच्छा खेलती है, वही जीतती है।”
‘पहले मैच में निर्णायक जीत नहीं थी’
जब श्रेयस से पूछा गया कि क्या पहले टी20I के बाद भारत कुछ अलग करना चाहता है तो उन्होंने कहा, ” हां, बिल्कुल। पहले मैच में पूरी तरह से निर्णायक जीत नहीं थी। हम इसे बहुत बड़े अंतर से जीत सकते थे, लेकिन अजमत और नबी ने मिडिल में बहुत अच्छा खेला। इसके लिए उन्हें बधाई। एक बॉलिंग यूनिट के तौर पर हम शायद मिडिल में कुछ और विकेट ले सकते थे, खासकर 10 से 15 ओवर के बीच में।” भारतीय कप्तान ने प्लेइंग XI में बदलाव पर कहा, ”हां, हमने एक बदलाव किया है। बदकिस्मती से वरुण को साइड स्ट्रेन हो गया। उनकी जगह बिश्नोई आए हैं।”
भारत की प्लेइंग XI: संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह।
अफ़गानिस्तान की प्लेइंग XI: रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), इब्राहिम जादराद (कप्तान), सेदिकुल्लाह अटल, गुलबदीन नायब, दरविश रसूली, अजमतुल्लाह उमरजई, मोहम्मद नबी, राशिद खान, नूर अहमद, मुजीब उर रहमान, फजलहक फारूकी।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.