जिम्बाब्वे के ब्रेंडन टेलर ने सचिन तेंदुलकर से सबसे लंबे वनडे करियर का रिकॉर्ड छीन लिया है। टेलर साल 2004 से वनडे क्रिकेट में एक्टिव हैं। सचिन ने आखिरी वनडे 2012 में खेला था।
सचिन इतने समय तक वनडे में खेले
सचिन का वनडे करियर 22 साल और 91 दिन लंबा रहा। उन्होंने दिसंबर 1989 में अपना पहला वनडे मैच पाकिस्तान के विरुद्ध खेला था। उन्होंने करियर का आखिरी वनडे 18 मार्च 2012 को पाकिस्तान के सामने खेला। सचिन ने अपने करियर में रिकॉर्ड्स की झड़ी लगाई। उन्होंने 463 वनडे में 18426 रन बनाए। उनके नाम आज भी वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा मैच खेलने और सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड दर्ज है। सचिन ने 50 ओवर फॉर्मेट में 49 शतक लगाए, जो लंबा समय तक सर्वाधिक थे। हालांकि, अब विराट कोहली के खाते में सबसे ज्यादा वनडे शतक (54) लगाने का कीर्तिमान है। कोहली ने सचिन का रिकॉर्ड 2023 में ध्वस्त किया।
पाकिस्तानी दिग्गज लिस्ट में शामिल
श्रीलंका के पूर्व धाकड़ सलामी बल्लेबाज सनथ जयसूर्या तीसरे नंबर पर हैं। उनका वनडे करियर 21 साल और 184 दिन का था। जयसूर्या ने पहला मैच दिसंबर 1989 और अंतिम वनडे जून 2011 में खेला था। पाकिस्तान के पूर्व कप्तान और दिग्गज बल्लेबाज जावेद मियांदाद 20 साल और 272 दिन वनडे में एक्टिव रहे। वह जून 1975 से मार्च 1996 तक खेले। पुरुष वनडे इतिहास में सबसे लंबे करियर वाले टॉप 5 खिलाड़ियों की लिस्ट में दो जिम्बाब्वे के हैं। सीन विलियम्स का करियर 20 साल और 187 दिन का रहा। उन्होंने फरवरी 2005 में वनडे डेब्यू किया था। वह आखिरी बार अगस्त 2025 में जिम्बाब्वे की ओर से वनडे खेलने उतरे थे।
वनडे इतिहास में सबसे लंबे करियर वाले टॉप 5 प्लेयर
22 साल 148 दिन – ब्रेंडन टेलर (जिम्बाब्वे)
22 साल 91 दिन – सचिन तेंदुलकर (भारत)
21 साल 184 दिन – सनथ जयसूर्या (श्रीलंका)
20 साल 272 दिन – जावेद मियांदाद (पाकिस्तान)
20 साल 187 दिन – सीन विलियम्स (जिम्बाब्वे)
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.