करेले की सब्जी बनाते हुए अगर आप ये 3 गलतियां करते हैं, तो सब्जी कड़वी और ऑयली बनना तय है। कई बार रेसिपी फॉलो करने के बाद भी सब्जी में स्वाद नहीं आ पाता। ऐसा इन्हीं गलतियों की वजह से होता है।
करेले बनाते हुए ना करें ये 3 गलतियां, खराब हो जाएगा स्वाद
गलती 1- करेले को सीधा धो कर बना लेना
कई लोग करेले धोने के बाद सीधा उन्हें काटकर सब्जी बना लेते हैं। इससे करेले का कड़वापन बरकरार रहता है और सब्जी स्वाद में कड़वी बनती है। इसलिए हमेशा करेले को काटने के बाद 20-30 मिनट के लिए नमक लगाकर छोड़ दें। करेले की कड़वाहट काफी हद तक निकल जाएगी। अब इन्हें अच्छे से निचोड़ लें और धो कर पकाएं।
गलती 2- गीले करेले सीधे तेल में ना डालें
करेले धोने के बाद सीधा तेल में फ्राई करने के लिए डाल देते हैं, तो इससे भी सब्जी का स्वाद और टेक्चर खराब हो सकता है। गीले करेले स्पंज की तरह काम करते हैं और काफी सारा तेल पी लेते हैं। सही तरीका है कि सबसे पहले गीले करेले को किसी किचन टॉवल की मदद से ड्राई कर लें। जब ये सूख जाएं तो कम तेल में इन्हें मीडियम फ्लेम पर फ्राई करें। इससे सब्जी बिल्कुल भी ऑयली नहीं बनेगी।
गलती 3- तेज आंच पर जल्दी-जल्दी ना बनाएं करेले की सब्जी
जल्दीबाजी में सब्जी बनाने के चक्कर में करेले को तेज आंच पर फ्राई नहीं करना चाहिए। इससे ये जल जाते हैं और क्रिस्पी भी नहीं बनते। करेले की सब्जी पकाने का बेस्ट तरीका है कि इन्हें मीडियम फ्लेम पर धीरे-धीरे कुक किया जाए। आखिर में आप फ्लेम को थोड़ा सा बढ़ाकर करेले को हल्का क्रिस्प कर सकते हैं। बिल्कुल परफेक्ट टेक्चर आएगा।
करेले की सब्जी का स्वाद बढ़ाएंगी ये टिप्स
- करेले के बीज अगर ज्यादा सख्त हैं तो उनकी निकालकर ही सब्जी बनाएं। स्वाद और टेक्सचर बेहतर आएगा।
- करेले की सब्जी में हल्की सौंफ और धनिया पाउडर डालने से अच्छी खुशबू आती है।
- करेले की कड़वाहट कम करने के लिए अमचूर पाउडर जरूर एड करें।
- करेले को हल्का खट्टा मीठा स्वाद देना है तो थोड़ा सा गुड़ भी मिला सकते हैं।
- सब्जी को ढककर बहुत देर के लिए ना पकाएं। इससे करेले नर्म हो सकते हैं और सब्जी का टेक्चर खराब हो सकता है।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.