- Hindi News
- Jeevan mantra
- Jyotish
- Aaj Ka Rashifal (Horoscope Today)| Daily Rashifal Wednesday (16 September 2026), Daily Zodiac Forecast: Singh Rashi, Kanya, Aries, Taurus, Gemini Cancer Libra, And Other Signs
- कॉपी लिंक
बुधवार, 16 सितंबर को कई राशियों के लिए नौकरी, बिजनेस और आर्थिक मामलों में अच्छे मौके बनेंगे। मेष राशि के सरकारी नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन के साथ ट्रांसफर मिलने के योग हैं। वृष राशि के विद्यार्थियों को नौकरी या इंटरव्यू में सफलता मिल सकती है।
कर्क राशि वालों को नए कारोबारी अनुबंध मिलेंगे। सिंह राशि के लोगों के लिए नया काम शुरू करने का समय अच्छा है। कन्या राशि वालों को प्रमोशन या ट्रांसफर से जुड़ी खबर मिल सकती है। धनु राशि के नौकरीपेशा लोगों को बोनस या तरक्की मिलने के योग हैं। मकर राशि वालों की इनकम के सोर्स बढ़ सकते हैं और मीन राशि के लोगों को मीडिया या फोन के जरिए बड़ा ऑर्डर मिलने की संभावना है।
12 राशियों के लिए कैसा रहेगा दिन, जानिए डॉ. अजय भाम्बी से
मेष – पॉजिटिव- घर-परिवार के रखरखाव से जुड़ी गतिविधियां रहेंगी। अपनी प्रतिभा और सूझबूझ से ऐसा फैसला ले सकते हैं, जो आपको भी हैरान करेगा। किसी राजनीतिक संपर्क से फायदा मिलने की उम्मीद है। शाम को किसी मांगलिक कार्यक्रम पर चर्चा हो सकती है। नेगेटिव- ज्यादा काम की वजह से थकान हो सकती है, इसलिए कुछ जिम्मेदारियां दूसरों के साथ बांटें। पुरानी नकारात्मक बातों को याद करने के बजाय वर्तमान पर ध्यान दें। पारिवारिक समस्या सुलझाते समय आपसी मनमुटाव दूर करना जरूरी है।
व्यवसाय- कारोबारी गतिविधियां व्यवस्थित रहेंगी। बिजनेस से जुड़ी कोई विभागीय जांच चल रही है तो उसका नतीजा आपके पक्ष में आ सकता है और चिंता कम होगी। सरकारी नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन के साथ ट्रांसफर मिलने के योग हैं। लव- वैवाहिक संबंध मधुर रहेंगे। एक्स्ट्रा मैरिटल रिलेशन की वजह से घर की सुख-शांति प्रभावित हो सकती है, इसलिए सावधानी रखें। स्वास्थ्य- खानपान में लापरवाही से गैस और पेट से जुड़ी परेशानी हो सकती है। काम के साथ सेहत का भी ध्यान रखें। भाग्यशाली रंग- क्रीम, भाग्यशाली अंक- 2
वृष – पॉजिटिव- किसी अनुभवी व्यक्ति की मदद से पुराने मतभेद और समस्याएं सुलझ सकती हैं। अपनी कार्यक्षमता और योग्यता दिखाने का मौका मिलेगा। विद्यार्थियों के लिए नौकरी या इंटरव्यू में सफलता के योग हैं। नेगेटिव- सफलता के लिए लगातार प्रयास करना जरूरी है। बच्चों के साथ दोस्ताना व्यवहार रखें। ज्यादा डांट-फटकार से उनका आत्मविश्वास प्रभावित हो सकता है और इसका असर पढ़ाई पर भी पड़ेगा। किसी भी तरह की उधारी से बचें।
व्यवसाय- फिलहाल कारोबार की मौजूदा स्थिति पर ध्यान दें। जल्दी ही लाभ के रास्ते खुल सकते हैं। अचानक कोई काम बनने से खुशी मिलेगी। नौकरीपेशा लोगों को कोई खास जिम्मेदारी मिल सकती है। लव- पति-पत्नी एक-दूसरे का सम्मान करें और संबंधों में मधुरता बनाए रखें। प्रेम संबंधों में भी एक-दूसरे की भावनाओं की अनदेखी न करें। स्वास्थ्य- कफ और खांसी की समस्या बढ़ सकती है। दिनचर्या व्यवस्थित रखें। भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 6
मिथुन – पॉजिटिव- कोई सरकारी काम या अटका हुआ मामला प्रभावशाली व्यक्ति की मदद से पूरा हो सकता है। कुछ अचानक चुनौतियां सामने आएंगी, लेकिन आत्मविश्वास के साथ उनका सामना कर पाएंगे। नेगेटिव- जरूरत से ज्यादा आत्मविश्वास और अहंकार से मित्रों के साथ संबंध बिगड़ सकते हैं। घर के बुजुर्गों को आपकी देखभाल की जरूरत होगी। विद्यार्थियों को किसी विषय में परेशानी हो सकती है।
व्यवसाय- कार्यक्षेत्र की किसी गतिविधि को नजरअंदाज न करें। किसी कर्मचारी का नकारात्मक रवैया परेशानी पैदा कर सकता है। जरूरी काम अपनी मौजूदगी और निगरानी में करवाएं। लव- वैवाहिक जीवन में वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। स्थिति संभालने में आपकी भूमिका महत्वपूर्ण रहेगी। स्वास्थ्य- नसों में खिंचाव और दर्द महसूस हो सकता है। काम के बीच आराम जरूर करें। भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 5
कर्क – पॉजिटिव- परिस्थितियां अनुकूल रहेंगी। कोई सपना पूरा होने से मानसिक सुकून मिलेगा। नया मकान या प्रॉपर्टी खरीदने की सोच रहे हैं तो फैसला आपके पक्ष में रह सकता है। युवाओं को प्रतियोगिता में अच्छे नतीजे मिलेंगे। नेगेटिव- नई जिम्मेदारियों से व्यस्तता बढ़ेगी। नुकसान होने की आशंका भी है, इसलिए हिसाब-किताब से जुड़े काम सावधानी से करें। बेवजह किसी से न उलझें। समस्या का समाधान निकालने के लिए उसकी असली वजह समझें।
व्यवसाय- काम का दबाव ज्यादा रहेगा, लेकिन इसके अच्छे नतीजे भी मिलेंगे। आपकी प्रतिभा और योग्यता के कारण मार्केट में प्रभाव बना रहेगा। नए अनुबंध मिल सकते हैं। नौकरी में ज्यादा काम की वजह से ओवरटाइम करना पड़ सकता है। लव- घर का माहौल अनुशासित और मर्यादित रहेगा। बेकार के प्रेम संबंध में समय और पैसा बर्बाद न करें। स्वास्थ्य- खानपान की लापरवाही से पेट की परेशानी हो सकती है। संतुलित दिनचर्या रखें। भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 1
सिंह – पॉजिटिव- बड़े-बुजुर्गों का सम्मान बनाए रखें। उनका आशीर्वाद और सहयोग आपके लिए फायदेमंद रहेगा। किसी से वादा किया है तो उसे जरूर निभाएं, इससे मान-सम्मान बना रहेगा। नेगेटिव- समय और परिस्थिति के अनुसार व्यवहार और काम करने के तरीके में बदलाव करें। जल्दबाजी और आवेश से व्यक्तिगत काम और संबंध प्रभावित हो सकते हैं। करियर और निजी कामों में अहंकार को बीच में न आने दें, वरना बनता काम बिगड़ सकता है।
व्यवसाय- नया काम शुरू करने के लिए समय अच्छा है। अवसर का फायदा आपकी क्षमता पर निर्भर रहेगा। किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति से मुलाकात कारोबार के लिए उपयोगी साबित होगी। नौकरी में मन मुताबिक जिम्मेदारी मिलेगी और वरिष्ठ अधिकारी आपके काम से खुश रहेंगे। लव- परिवार में आपसी तालमेल बनाए रखने में आपकी महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी। लव पार्टनर के साथ डेटिंग की योजना बन सकती है। स्वास्थ्य- ब्लड प्रेशर और थायराइड की समस्या वाले लोग लापरवाही न करें। मौसम के कारण परेशानी बढ़ सकती है। भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 3
कन्या – पॉजिटिव- प्रभावशाली और सम्मानित लोगों से मिलने का मौका मिलेगा। किसी खास मुकाम तक पहुंच सकते हैं। आर्थिक लाभ होने से खुशी मिलेगी। जीवन स्तर बेहतर बनाने के लिए परिवार के साथ योजनाएं बनेंगी। नेगेटिव- जल्दबाजी से काम बिगड़ सकते हैं। महत्वपूर्ण फैसला लेते समय अनुभवी लोगों की सलाह जरूर लें। गुस्से और अहंकार पर नियंत्रण रखें, वरना परेशानियां बढ़ सकती हैं और लोग विरोध में आ सकते हैं।
व्यवसाय- कारोबारी गतिविधियों पर अपनी पूरी नजर रखें। कुछ लोग जलन की वजह से परेशानी पैदा कर सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों को ट्रांसफर या प्रमोशन से जुड़ी खबर मिलने से राहत मिलेगी। लव- दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। प्रेम संबंधों में भी नजदीकी बढ़ेगी। स्वास्थ्य- मानसिक और शारीरिक तनाव कम करने के लिए कुछ समय अकेले या आध्यात्मिक गतिविधियों में बिताएं। भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 6
तुला – पॉजिटिव- दिन भागदौड़ वाला रहेगा, लेकिन सकारात्मक नजरिया रखने से सभी काम व्यवस्थित कर पाएंगे। किसी अनुभवी व्यक्ति के मार्गदर्शन से लंबे समय से चल रही समस्या का समाधान मिलेगा। युवा पूरी ऊर्जा के साथ अपने काम पर ध्यान दे पाएंगे। नेगेटिव- महत्वपूर्ण बातचीत में नकारात्मक शब्दों का इस्तेमाल न करें। दूसरों के सामने अपनी अहमियत दिखाने की कोशिश में कोई गलत कदम उठ सकता है और मान-सम्मान प्रभावित हो सकता है। समय का सही मैनेजमेंट कई समस्याओं से राहत देगा।
व्यवसाय- कारोबार का ज्यादा प्रचार-प्रसार करने की जरूरत है। विस्तार की योजनाओं पर भी विचार होगा। किसी अधिकारी से मन मुताबिक मदद मिल सकती है। खर्चों पर नियंत्रण रखें, क्योंकि पैसा आने के साथ खर्च भी बढ़ेगा। लव- परिवार के साथ हंसी-खुशी समय बीतेगा। किसी मित्र से मुलाकात दिन को और अच्छा बनाएगी। स्वास्थ्य- खांसी-जुकाम जैसी मौसमी परेशानी हो सकती है। लापरवाही न करें। भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 7
वृश्चिक -पॉजिटिव- बाहरी संपर्कों से अच्छा फायदा मिल सकता है। जिस काम को लंबे समय से शुरू करने की सोच रहे थे, उसे पूरा करने का समय आ गया है। सूझबूझ और समझदारी से काम करने पर परिस्थितियां आपके पक्ष में रहेंगी। नेगेटिव- गुस्से और अहंकार पर नियंत्रण रखें। दूसरों से ज्यादा सहयोग की उम्मीद न करें, वरना निराशा हो सकती है। भाइयों के साथ चल रहे मतभेद किसी की मध्यस्थता से सुलझाने की कोशिश करें।
व्यवसाय- फिलहाल कारोबार की मौजूदा गतिविधियों पर ध्यान दें। नया काम शुरू करने के लिए समय अनुकूल नहीं है। कार्यक्षेत्र में सुधार पर ज्यादा खर्च हो सकता है, लेकिन इनकम के सोर्स भी बढ़ेंगे, इसलिए आर्थिक परेशानी नहीं होगी। लव- दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। बड़े-बुजुर्गों का प्रेम और स्नेह परिवार को मिलेगा। प्रेम संबंधों की वजह से मान-सम्मान प्रभावित होने की आशंका है। स्वास्थ्य- सेहत सामान्य रहेगी। आंखों में कोई परेशानी महसूस हो तो समय पर जांच करवाएं। भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 2
धनु – पॉजिटिव- दिन की शुरुआत सुखद रहेगी। किसी राजनीतिक संपर्क से फायदा मिल सकता है। पारिवारिक और कारोबारी जिम्मेदारियों के बीच अच्छा तालमेल बनाए रखेंगे। नेगेटिव- विवादों से दूर रहें। पुलिस से जुड़ी कार्रवाई जैसी स्थिति बनने की आशंका है। पैतृक संपत्ति का कोई मामला चल रहा है तो बहुत सावधानी रखें। विद्यार्थी पढ़ाई पर ध्यान दें।
व्यवसाय- कारोबारी गतिविधियां मन मुताबिक तरीके से चलेंगी। नया काम शुरू करने की योजना भी बन सकती है। पूरी मेहनत से प्रयास करें। नौकरीपेशा लोगों को बोनस या तरक्की मिलने के योग हैं। लव- परिवार के साथ मनोरंजन और ऑनलाइन शॉपिंग में अच्छा समय बीतेगा। प्रेम संबंधों में नजदीकी बढ़ेगी। स्वास्थ्य- गैस और एसिडिटी की परेशानी हो सकती है। इसका असर जोड़ों के दर्द पर भी पड़ सकता है। भाग्यशाली रंग– गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 2
मकर – पॉजिटिव- आज खुद को उत्साहित और ऊर्जावान महसूस करेंगे। हर काम को लगन से करने की इच्छा रहेगी और अच्छे नतीजे भी मिलेंगे। परिवार के साथ धार्मिक यात्रा की योजना बन सकती है। विद्यार्थियों को प्रतियोगिता में सफलता मिलने के योग हैं। नेगेटिव- समय के अनुसार व्यवहार में लचीलापन रखें। बेकार के विवादों में न उलझें। जल्दबाजी और लापरवाही से नुकसान हो सकता है। विद्यार्थियों को अपने प्रोजेक्ट पर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है।
व्यवसाय- कारोबारी योजनाओं को अमल में लाने का अच्छा समय है। इनकम के सोर्स भी बढ़ेंगे। महिलाएं अपने बिजनेस में खास सफलता हासिल कर सकती हैं। नौकरीपेशा लोगों को बॉस और सीनियर से सहयोग मिलेगा, जिससे उनकी कार्यक्षमता और बेहतर होगी। लव- पति-पत्नी में निजी बात को लेकर हल्की नोकझोंक हो सकती है। बेकार के प्रेम संबंधों में समय, पैसा और ऊर्जा बर्बाद न करें। स्वास्थ्य- एलर्जी, खांसी-जुकाम जैसी मौसमी परेशानी हो सकती है। अपना ध्यान रखें। भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 7
कुंभ – पॉजिटिव- घर के रखरखाव या सुधार की योजनाएं बनेंगी। खरीदारी में भी अच्छा समय बीतेगा। युवाओं को मेहनत के मुताबिक बड़ी उपलब्धि मिल सकती है, जो करियर के लिए फायदेमंद रहेगी। नेगेटिव- छोटी नकारात्मक बातों को नजरअंदाज करें, इससे तनाव से बचेंगे। घर के बुजुर्गों की देखभाल और सम्मान करें। उनकी सलाह और मार्गदर्शन को प्राथमिकता दें।
व्यवसाय- कारोबार की हर गतिविधि पर नजर रखें। लापरवाही से पार्टियां हाथ से निकल सकती हैं और अपमानजनक स्थिति बन सकती है। नौकरीपेशा लोग उच्च अधिकारियों के साथ संबंध खराब न होने दें। लव- जीवनसाथी के साथ संबंध मधुर रखें। प्रेम संबंधों में बेवजह समय बर्बाद न करें। स्वास्थ्य- नकारात्मक विचार मानसिक स्थिति प्रभावित कर सकते हैं। आत्मचिंतन और मेडिटेशन में कुछ समय लगाएं। भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 6
मीन – पॉजिटिव- दिन की शुरुआत में ही महत्वपूर्ण कामों की योजना बना लें। दोपहर बाद परिस्थितियां बहुत अनुकूल रहेंगी और काम अपने आप आगे बढ़ने लगेंगे। संतान से जुड़ी शुभ सूचना मिलने से खुशी होगी। नेगेटिव- भावुक होकर जल्दबाजी में फैसला न लें। ससुराल पक्ष के साथ संबंध अच्छे रखने के लिए प्रयास करने होंगे। फोन और दोस्तों में ज्यादा समय बर्बाद न करें। रिश्तेदारी के मामलों में ज्यादा बहस से बचें।
व्यवसाय- कार्यस्थल पर कर्मचारियों के बीच कहासुनी हो सकती है या किसी मामले में जांच बैठ सकती है। मीडिया या फोन के जरिए बड़ा ऑर्डर मिलने की उम्मीद है। अपने संपर्क मजबूत करने पर ध्यान दें। लव- पति-पत्नी के तालमेल से पारिवारिक माहौल अच्छा रहेगा। प्रेम संबंध भी मर्यादित रहेंगे। स्वास्थ्य- मांसपेशियों में खिंचाव की वजह से कंधों में दर्द हो सकता है। व्यायाम और योग पर ध्यान दें। भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 8
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
