Bihar STET 2026: बिहार एसटीईटी 2026 के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 22 सितंबर तक बढ़ा दी गई है। अब इच्छुक उम्मीदवार बीएसईबी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर जल्द अपना ऑनलाइन फॉर्म भरें।
नवंबर में परीक्षा आयोजित होने की संभावना
जारी आधिकारिक जानकारी के अनुसार, BSEB STET 2026 की परीक्षा का आयोजन नवंबर 2026 के पहले सप्ताह में शुरू होने की पूरी संभावना जताई जा रही है। हालांकि, परीक्षा की सटीक तिथियां और शेड्यूल बिहार बोर्ड द्वारा जल्द ही अलग से घोषित की जाएगी। परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्र अंतिम समय की आपाधापी से बचने के लिए समय रहते अपना फॉर्म जमा कर लें।
शैक्षणिक योग्यता
पेपर-1 के लिए: संबंधित विषय में कम से कम 50% अंकों के साथ ग्रेजएशन की डिग्री और बी.एड (B.Ed) पास होना अनिवार्य है।
पेपर-2 के लिए: संबंधित विषय में न्यूनतम 50% अंकों के साथ पोस्ट-ग्रेजुएशन (PG) और बी.एड पास होना आवश्यक है। कंप्यूटर साइंस जैसे कुछ विशेष विषयों के लिए बी.एड की अनिवार्यता नहीं है।
आयु सीमा
न्यूनतम आयु 21 वर्ष तय की गई है। सामान्य वर्ग के पुरुष अभ्यर्थियों के लिए अधिकतम आयु 37 वर्ष तथा महिलाओं, बीसी व ईबीसी वर्ग के लिए 40 वर्ष रखी गई है। एससी/एसटी वर्ग को अधिकतम 42 वर्ष तक छूट मिलेगी।
आवेदन शुल्क
केवल एक पेपर (पेपर 1 या 2): सामान्य/ईडब्ल्यूएस/बीसी/ईबीसी और अन्य राज्यों के अभ्यर्थियों के लिए 960 रुपये तथा एससी/एसटी/दिव्यांगों के लिए 760 रुपये शुल्क तय है।
दोनों पेपर (पेपर 1 व 2 दोनों): सामान्य/ईडब्ल्यूएस/बीसी/ईबीसी के लिए 1440 रुपये तथा एससी/एसटी/दिव्यांगों के लिए 1140 रुपये शुल्क निर्धारित है।
दो पेपरों में आयोजित होगी परीक्षा
बिहार एसटीईटी 2026 का आयोजन पूरी तरह से ऑनलाइन मोड में कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) के रूप में किया जाएगा। इस परीक्षा में सभी प्रश्न बहुविकल्पीय (MCQ) होंगे।
परीक्षा के दो पेपर्स: यह परीक्षा दो भागों में विभाजित होगी। पेपर-1 का आयोजन कक्षा 9वीं और 10वीं के शिक्षकों के लिए होगा, जबकि पेपर-2 का आयोजन कक्षा 11वीं और 12वीं के शिक्षकों के लिए किया जाएगा।
अंक और समय: परीक्षा के लिए कुल 150 मिनट (ढाई घंटे) का समय निर्धारित किया गया है। पूरा प्रश्न पत्र कुल 150 अंकों का होगा। इसमें से 100 अंक अभ्यर्थी के संबंधित मुख्य विषय से होंगे, जबकि 50 अंक टीचिंग आर्ट्स और अन्य योग्यताओं से जुड़े होंगे।
आवेदन करने का आसान तरीका
सबसे पहले बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट bsebstet.org या stetregistration.cbrt.co.in पर जाएं।
2. होमपेज पर “STET 2026 Registration” लिंक पर क्लिक करें।
3. अपना नाम, मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी डालकर नया रजिस्ट्रेशन करें।
4. प्राप्त क्रेडेंशियल (User ID व Password) से लॉगिन करें और फॉर्म में मांगी गई अपनी व्यक्तिगत व शैक्षणिक जानकारी भरें।
5. अपने पासपोर्ट साइज फोटो, सिग्नेचर, 10वीं, 12वीं, ग्रेजुएशन, पीजी और बी.एड की मार्कशीट/सर्टिफिकेट्स अपलोड करें।
6. ऑनलाइन पेमेंट (डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, यूपीआई या नेट बैंकिंग) के जरिए फीस का भुगतान करें और फॉर्म का प्रिंटआउट निकालकर रख लें।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.