टीम इंडिया के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने दिल्ली में अफगानिस्तान के खिलाफ दूसरे टी20 मैच में बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। वे टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में फुल मेंबर टीमों के बीच सबसे ज्यादा मेडन ओवर डालने वाले गेंदबाज बन गए हैं। मैच में उन्होंने 4 ओवरों में केवल 25 रन देकर 1 विकेट लिया। इसके अलावा उन्होंने मैच का पहला ओवर बिना कोई रन दिए मेडन फेंका, जो उनके टी20 करियर का कुल 13वां मेडन ओवर था। आपको बता दें कि ऐसा पहली बार हुआ है जब बुमराह ने भारतीय टीम के लिए मैच का पहला ही ओवर मेडन डाला हो। बुमराह ने पिछले मैच में टी20 फॉर्मेट में 350 विकेट पूरे किए थे।
जसप्रीत बुमराह ने तोड़ा रिचर्ड नगारवा का रिकॉर्ड
जसप्रीत बुमराह ने अपने करियर के 97वें मैच में जिम्बाब्वे के रिचर्ड नगारवा का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। नगारवा ने अपने T20I करियर में अभी तक 12 मेडन ओवर फेंके हैं। इस लिस्ट में भारत के भुवनेश्वर कुमार (10 मेडन) तीसरे स्थान पर हैं। अगर सभी देशों की बात करें तो टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा मेडन ओवर डालने का रिकॉर्ड युगांडा के फ्रैंक न्सुबुगा और रवांडा के मोहम्मद नादिर के नाम है। इन दोनों ने अभी तक 19-19 मेडन ओवर फेंके हैं। इसके बाद केन्या के शेम न्गोचे (16 मेडन) का नाम है और फिर बुमराह का नंबर आता है।
T20I में सबसे ज्यादा मेडन ओवर (फुल मेंबर टीमें)
13 – जसप्रीत बुमराह (भारत)
12 – रिचर्ड नगारवा (जिम्बाब्वे)
10 – भुवनेश्वर कुमार (भारत)
9 – ब्लेसिंग मुजराबानी (भारत)
8 – मुस्तफिज़ुर रहमान (बांग्लादेश)
अफगानिस्तान की टीम ने रखा 160 रन का टारगेट
भारत और अफगानिस्तान के बीच खेले जा रहे दूसरे टी20 मैच की बात करें तो वहां टीम इंडिया ने टॉस जीतकर अफगानिस्तान को पहले बल्लेबाजी के लिए कहा। पहले बल्लेबाजी करते हुए अफगानी टीम 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 159 रन बनाने में कामयाब रही। उन्होंने भारत के सामने जीत के लिए 160 रन का टारगेट रखा। अफगानिस्तान की इब्राहिम जादरान ने सबसे ज्यादा 37 रन बनाए। भारत की तरफ गेंदबाजी में नितीश रेड्डी ने सबसे ज्यादा 3 विकेट लिए।
यह भी पढ़ें
ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज ने ठोकी धमाकेदार सेंचुरी, जिम्बाब्वे के खिलाफ पहले ही मैच में किया कमाल
रिंकू सिंह और प्रिया सरोज की शादी की तारीख तय, 4 दिसंबर को लखनऊ में लेंगे सात फेरे
function loadFacebookScript(){
!function (f, b, e, v, n, t, s) {
if (f.fbq)
return;
n = f.fbq = function () {
n.callMethod ? n.callMethod.apply(n, arguments) : n.queue.push(arguments);
};
if (!f._fbq)
f._fbq = n;
n.push = n;
n.loaded = !0;
n.version = ‘2.0’;
n.queue = [];
t = b.createElement(e);
t.async = !0;
t.src = v;
s = b.getElementsByTagName(e)[0];
s.parentNode.insertBefore(t, s);
}(window, document, ‘script’, ‘//connect.facebook.net/en_US/fbevents.js’);
fbq(‘init’, ‘1684841475119151’);
fbq(‘track’, “PageView”);
}
window.addEventListener(‘load’, (event) => {
setTimeout(function(){
loadFacebookScript();
}, 7000);
});
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.