उमर गुल को इंग्लैंड दौर के बीच पाकिस्तान टीम के बॉलिंग कोच के पद से हटा दिया गया। गुल को बर्खास्त करने पर ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पेसर जेसन गिलेस्पी बिल्कुल हैरान नहीं हैं।
पाकिस्तान के कोच रह चुके गिलेस्पी
गिलेस्पी पाकिस्तान टेस्ट टीम के हेड कोच रह चुके हैं। उन्होंने 2024 में करीब आठ महीनों यह जिम्मेदारी संभाली थी। गिलेस्पी ने ‘फास्ट बॉलिंग कार्टेल’ पॉडकास्ट पर कहा, ‘मुझे कोई जादू की तरकीब बताओ उमर। मुझे कोई हैरानी नहीं है कि तुम अब बॉलिंग कोच नहीं हो। यह कितना अजीब है?” पॉडकास्ट पर ग्लेन मैकग्रा और डेमियन फ्लेमिंग भी थे। हालांकि, गिलेस्पी ने यह भी कहा कि पीसीबी इस तरह के फैसले लेकर टीम में अफरा-तफरी मचा रहा है।
‘लोगों के साथ ऐसा कैसे कर सकते हैं’
पूर्व ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज ने कहा, ”यह बस अफरा-तफरी है। खिलाड़ियों को इस तरह की चीजों की आदत है। सात खिलाड़ियों को बाहर करना और फिर उनसे किंग से मिलने के लिए रुकने को कह गया। क्योंकि पीसीबी के लिए सिर्फ कुछ खिलाड़ियों को किंग से मिलने के लिए भेजना शर्म की बात होती। आप लोगों के साथ ऐसा कैसे कर सकते हैं? इसका कोई मतलब नहीं बनता।” बाबर आजम की अगुवाई वाली पाकिस्तानी टीम ने हाल ही में किंग चार्ल्स से मुलाकात की थी।
‘PCB पर अब भी मेरा पैसा बकाया’
गिलेस्पी का पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड पर अब भी पैसा बकाया है। उन्होंने द टेलीग्राफ को दिए एक इंटरव्यू में बताया, ‘आकिब जावेद के नियुक्ति ने माहौल को पूरी तरह से बदल दिया। उस पल से पाकिस्तान क्रिकेट के साथ मेरा रिश्ता पूरी तरह से बदल गया। आकिब आए और उन्होंने कमान संभाली। मुझे ऐसा लगा कि वह पूरी तरह से हर चीज के इंचार्ज हैं।” गिलेस्पी ने आगे कहा, ”पीसीबी पर अभी भी मेरे हजारों डॉलर बकाया हैं। लेकिन मैं कभी भी उनकी हां में हां नहीं मिलाई। मैं कभी अपने उसूलों से समझौता नहीं करने वाला। मैंने अपने पूरे करियर में कभी ऐसा नहीं किया। मैं चुप रह सकता था, हर बात मान सकता था, और अपनी सैलरी घर ले जा सकता था, लेकिन मैं ऐसा नहीं हूँ। मेरे मन का एक हिस्सा जानता था कि शायद मुझे कुछ महीनों में नौकरी से निकाल दिया जाएगा।”
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.