हैदराबाद: तेलंगाना विधानसभा से मंगलवार से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां IAS नवीन मित्तल के पर्सनल सेक्रेटरी (PS) राजू अचानक विधानसभा परिसर में गिर गए। मौके पर मौजूद मंत्री वकिटि श्रीहरि ने तुरंत उन्हें सीपीआर दी। हालांकि सीपीआर के बावजूद उनकी सेहत में कोई सुधार नहीं हुआ, जिसके बाद तुरंत उन्हें एंबुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया। यहां उन्हें कुछ देर बाद मृत घोषित कर दिया गया। बता दें कि IAS नवीन मित्तल सिंचाई विभाग में प्रधान सचिव हैं। वहीं राजू उनके पर्सनल सेक्रेटरी थे, जो अचानक कार्डियक अरेस्ट के कारण गिर पड़े थे।
CPR देने के बाद भी नहीं बची जान
दरअसल, मंगलवार को तेलंगाना विधानसभा परिसर में IAS नवीन मित्तल के PS (पर्सनल सेक्रेटरी) राजू अचानक गिर पड़े। मौके पर मौजूद मंत्री वकिटि श्रीहरि ने तुरंत प्रतिक्रिया दी। स्थिति को भांपते हुए मंत्री ने बिना देर किए उन्हें CPR दिया और प्राथमिक उपचार उपलब्ध कराया। मंत्री वकिटि श्रीहरि ने विधानसभा परिसर में इंसानियत दिखाई और IAS नवीन मित्तल के PS राजू की तुरंत मदद की। हालांकि उनके स्वास्थ्य में सुधार न होने की वजह से बाद में, मेडिकल स्टाफ को बुलाया गया और पीड़ित को एम्बुलेंस से तुरंत अस्पताल ले जाने की व्यवस्था की गई। अस्पताल में उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।
BRS नेता KTR हिरासत में लिए गए
दूसरी तरफ तेलंगाना विधानसभा स्पीकर को लेकर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी के बाद राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। सीएम रेवंत रेड्डी ने जहां इसे तेलंगाना के लिए काला दिन बताया तो वहीं दूसरी तरफ पुलिस ने BRS के दो MLCs को गिरफ्तार कर लिया है। इसे लेकर BRS के नेता लगातार प्रदर्श कर रहे हैं। वहीं इन सब के बीच BRS के कार्यकारी अध्यक्ष केटी रामा राव (KTR) को भी पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि तेलंगाना पुलिस कांग्रेस कार्यकर्ताओं और नेताओं को पूर्व मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव (KCR) के आवास की ओर जाने में मदद कर रही थी। KTR ने आरोप लगाया कि जहां एक ओर कांग्रेस कार्यकर्ताओं और नेताओं को KCR के आवास की ओर जाने दिया जा रहा था, वहीं दूसरी ओर BRS नेताओं और कार्यकर्ताओं को पुलिस रोक रही थी। KTR ने कहा, “पुलिस कांग्रेस के उन गुंडों और उपद्रवियों की मदद कर रही है जिन्हें शहर से बाहर निकाला गया था; उन्हें KCR के आवास तक पहुंचाया जा रहा है।”
यह भी पढ़ें-
function loadFacebookScript(){
!function (f, b, e, v, n, t, s) {
if (f.fbq)
return;
n = f.fbq = function () {
n.callMethod ? n.callMethod.apply(n, arguments) : n.queue.push(arguments);
};
if (!f._fbq)
f._fbq = n;
n.push = n;
n.loaded = !0;
n.version = ‘2.0’;
n.queue = [];
t = b.createElement(e);
t.async = !0;
t.src = v;
s = b.getElementsByTagName(e)[0];
s.parentNode.insertBefore(t, s);
}(window, document, ‘script’, ‘//connect.facebook.net/en_US/fbevents.js’);
fbq(‘init’, ‘1684841475119151’);
fbq(‘track’, “PageView”);
}
window.addEventListener(‘load’, (event) => {
setTimeout(function(){
loadFacebookScript();
}, 7000);
});
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.