भारत में ‘A’ रेटिंग और 12 बड़े बदलाव
भारत में सेंसर बोर्ड ने ‘जन नायकन’ को पास करने में काफी समय लगाया। आखिरकार, बोर्ड ने मेकर्स को फिल्म में 12 बड़े बदलाव करने को कहा और इसे ‘A’ सर्टिफिकेट दिया है। यानी इतने सारे सीन्स और डायलॉग्स कटने के बाद भी भारत में इसे सिर्फ 18 साल या उससे ज्यादा उम्र के लोग ही थिएटर्स में देख पाएंगे। प्रोडक्शन हाउस केवीएन प्रोडक्शंस ने भी इस बात की पुष्टि कर दी है।
UK में होगी अनकट रिलीज
भारत के उलट, यूके में यह फिल्म बिना किसी कट के रिलीज हो रही है! वहां के डिस्ट्रीब्यूटर ‘अहिंसा एंटरटेनमेंट’ ने खुशी-खुशी बताया है कि यूके में फिल्म को 15+ रेटिंग मिली है। इसका मतलब है कि वहां 15 साल से ऊपर का कोई भी दर्शक फिल्म को बिल्कुल वैसे ही देख पाएगा, जैसी वो बनी थी यानी बिना किसी सीन या डायलॉग के कटे पूरी फिल्म देखने को मिलेगी।
डिस्ट्रीब्यूटर ने सोशल मीडिया पर लिखा कि फिल्म में “पूरा एक्शन, पूरा मास और पूरा थलपति क्रेज” देखने को मिलेगा। इस खबर के बाद से भारतीय फैंस सोशल मीडिया पर थोड़ी निराशा जता रहे हैं। कुछ फैंस को उम्मीद है कि शायद जब यह फिल्म ओटीटी पर आएगी, तब उन्हें भी इसका अनकट वर्जन देखने को मिल जाए।
आखिर सेंसर बोर्ड ने क्या-क्या कटवाया?
यह फिल्म पहले जनवरी में, तमिलनाडु विधानसभा चुनाव से ठीक पहले रिलीज होने वाली थी, लेकिन विवादों के कारण अटक गई। रिपोर्ट्स के मुताबिक, सेंसर बोर्ड ने फिल्म से कुछ खास चीजें हटवाई हैं:
विजय की राजनीतिक पार्टी का नाम ‘तमिलगा वेत्री कड़गम’ है। फिल्म में विजय के किरदार का नाम ‘थलपति वेत्री कोंडन’ था, जिसे शॉर्ट में ‘TVK’ बुलाया जा रहा था। सेंसर बोर्ड ने इसे बदलवा दिया है। डॉ. बी.आर. आंबेडकर, ‘ओम’ और ‘न्यू इंडिया’ जैसे शब्दों से जुड़े कुछ डायलॉग्स हटाए या बदले गए हैं। कुछ किरदारों के नाम और आपत्तिजनक शब्दों को भी म्यूट या चेंज किया गया है।
फिल्म से जुड़ी कुछ और खास बातें
एच. विनोद और अनिल रविपुड़ी के निर्देशन से जुड़ी इस फिल्म जिसे तेलुगु फिल्म ‘भगवंत केसरी’ का रीमेक माना जा रहा है में विजय के साथ बॉबी देओल, पूजा हेगड़े और ममिता बैजू भी मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे।
चूंकि विजय अब तमिलनाडु के मुख्यमंत्री बन चुके हैं, इसलिए इस बार फिल्म की शुरुआत में आपको उनका पुराना ‘थलपति विजय’ वाला टाइटल कार्ड नहीं दिखेगा। उसकी जगह पर ‘द ऑनरेबल चीफ मिनिस्टर ऑफ तमिलनाडु, सी. जोसेफ विजय’ लिखा हुआ नजर आ सकता है।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.