इस भर्ती अभियान के तहत कुल 22 पदों पर भर्तियां होनी हैं। आईपीआरसी ने इसके लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती अभियान की शुरुआत यानी रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 15 सितंबर से शुरू हो जाएगी। ऐसे में योग्य उम्मीदवार आवेदन प्रक्रिया को पूरा करके भर्ती प्रक्रिया में शामिल हो सकते हैं।
कब तक कर सकते हैं आवेदन
इसरो प्रोपल्शन कॉम्प्लेक्स की ओर से जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 15 सितंबर 2026 से शुरू होकर 5 अक्टूबर 2026 तक चलेगी। उम्मीदवार केवल ऑनलाइन ही आवेदन करत सकते हैं। इसके लिए उन्हें संस्थान की ऑफिशियल वेबसाइट iprc.gov.in पर जाना होगा और यहां से आवेदन करनी होगी।
किन पदों पर होगी भर्तियां
टेक्निकल असिस्टेंट के तहत कुल 5 पद हैं-
ऑटोमोबाइल – 1 पद
मैकेनिकल – 3 पद
इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन – 1 पद
टेक्नीशियन बी कैटेगरी में कुल 13 पद हैं। इनमें ये ट्रेड शामिल हैं-
रेफ्रिजरेशन एंड एयर कंडीशनिंग
इलेक्ट्रीशियन
टेक्नीशियन बी में सबसे ज्यादा 4 पद फिटर और 3 पद मशीनिस्ट के लिए हैं। इसके अलावा कुक ए के लिए 1 पद निर्धारित है। फायरमैन ए के लिए 3 पद हैं।
कौन कर सकता है आवेदन
टेक्निकल असिस्टेंट: संबंधित विषय में फर्स्ट क्लास डिप्लोमा होना जरूरी है।
टेक्नीशियन बी: उम्मीदवार का 10वीं पास होना जरूरी है। साथ ही संबंधित ट्रेड में आईटीआई पास और NCVT से मान्यता प्राप्त NTC या NAC सर्टिफिकेट होना चाहिए।
कुक ए: 10वीं पास होने के साथ किसी होटल या कैंटीन में 5 साल का अनुभव जरूरी है।
कुक ए पद के लिए अनुभव प्रमाण पत्र स्किल टेस्ट के दौरान देना होगा।
फायरमैन ए: उम्मीदवार का 10वीं पास होना और निर्धारित शारीरिक दक्षता मानकों को पूरा करना जरूरी है।
कितना होगा वेतन
नोटिफिकेशन में पद के हिसाब से वेतनमान भी अलग-अलग रखा गया है। टेक्निकल असिस्टेंट को पे लेवल 7 के तहत लगभग 44900 से 142400 रुपये तक का वेतन मिलेगा। टेक्नीशियन बी के लिए यह लेवल 3 के अंतर्गत करीब 21700 से 69100 रुपये के बीच रहेगा, जबकि कुक ए और फायरमैन ए दोनों को लेवल 2 के हिसाब से लगभग 19900 से 63200 रुपये तक मिल सकते हैं।
कैसे होगा चयन
इस भर्ती के लिए अलग-अलग पदों के लिए चयन प्रक्रिया भी अलग-अलग है। टेक्निकल असिस्टेंट, टेक्निशियन ‘बी’ और कुक ‘ए की पोस्ट पर लिखित परीक्षा और स्किल टेस्ट के जरिए अभ्यर्थी चुने जाएंगे। फायरमैन के पद पर लिखित परीक्षा के साथ स्किल टेस्ट में शारीरिक दक्षता परीक्षा और मेडिकल एग्जामिनेशन भी लिया जाएगा। अंतिम चयन लिखित परीक्षा में आए स्कोर के आधार पर किया जाएगा। यह पेपर फलाइन ओएमआर के जरिए तिरुनवेली और चैन्नई में होगी। आवेदन के समय ही अभ्यर्थियों को सेंटर के लिए अपनी च्वाइस फिल करनी होगी।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.