आईआईटी जोधपुर ने पोस्ट-डॉक्टोरल फेलोशिप 2026 के लिए आवेदन मांगे हैं। पीएचडी पास योग्य अभ्यर्थियों को हर महीने 80,000 रुपये फेलोशिप मिलेगी। आवेदन की अंतिम तिथि 30 सितंबर 2026 है।
कौन कर सकता है आवेदन? पात्रता और मापदंड
आईआईटी जोधपुर की पोस्ट-डॉक्टरल फेलोशिप मुख्य रूप से उन रिसर्चरों के लिए है जिनका एकेडमिक और रिसर्च ट्रैक रिकॉर्ड शानदार रहा है।
शैक्षणिक योग्यता: आवेदक के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से इंजीनियरिंग या साइंस विषय में Ph.D. की डिग्री होनी चाहिए। उम्मीदवार अपनी पीएचडी पूरी होने के 2 साल के भीतर ही इस फेलोशिप के लिए पात्र माने जाएंगे।
थीसिस जमा करने वाले अभ्यर्थी: जिन रिसर्चरों ने अपनी पीएचडी थीसिस जमा कर दी है, वे भी आवेदन कर सकते हैं। हालांकि, उन्हें नियुक्ति की तारीख से 3 महीने के भीतर प्रोविजनल डिग्री जमा करनी होगी।
महत्वपूर्ण शर्त: जिन उम्मीदवारों ने खुद आईआईटी जोधपुर से ही अपनी पीएचडी हासिल की है, वे इस फेलोशिप के लिए आवेदन करने के पात्र नहीं होंगे।
आयु सीमा: पुरुष आवेदकों के लिए अधिकतम आयु सीमा 35 वर्ष रखी गई है। महिला अभ्यर्थियों और आरक्षित श्रेणियों SC/ST/OBC/PWD के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में 5 वर्ष की छूट मिलेगी।
फेलोशिप के तहत मिलने वाले प्रमुख लाभ और सुविधाएं
चयनित उम्मीदवारों को रिसर्च के लिए कई कई सुविधाएं दी जाएंगी।
मंथली स्टाइपेंड: चयनित फेलो को 80,000 रुपये प्रति माह फेलोशिप मिलेगी। प्रदर्शन समीक्षा समिति की सिफारिश के आधार पर इसमें सालाना 10% तक की बढ़ोतरी भी हो सकती है।
रिसर्च कंटिंजेंसी ग्रांट: रिसर्च से जुड़े खर्चों, जैसे राष्ट्रीय या अंतरराष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस और वर्कशॉप में भाग लेने के लिए सालाना 50,000 रुपये का ग्रांट भी दिया जाएगा।
रहने व यात्रा की सुविधा: उपलब्धता के आधार पर हॉस्टल की सुविधा मिलेगी। इसके अलावा, इंटरव्यू में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को 2nd AC ट्रेन टिकट के किराए की प्रतिपूर्ति भी की जाएगी।
लीव/छुट्टी: फेलो वर्ष में 30 दिन की पेड लीव के हकदार होंगे।
कैसे करें आवेदन?
इच्छुक अभ्यर्थियों को 30 सितंबर 2026 से पहले आईआईटी जोधपुर के आधिकारिक ऑनलाइन रिक्रूटमेंट पोर्टल पर जाकर अपना आवेदन फॉर्म जमा करना होगा। आवेदन करते समय अभ्यर्थियों को अपना बायोडाटा (CV), पीएचडी डिग्री/प्रोविजनल सर्टिफिकेट, रिसर्च प्रपोजल और पब्लिकेशन लिस्ट जैसे डॉक्यूमेंट अपलोड करने होंगे।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.