मट्ठे वाले आलू बनाने की सामग्री
मट्ठे वाले आलू बनाने के लिए आपको चाहिए चार मीडियम साइज के आलू, एक छोटा चम्मच हल्दी पाउडर, एक बड़ा चम्मच लाल मिर्च पाउडर, एक छोटा चम्मच गरम मसाला, एक छोटा चम्मच धनिया पाउडर, एक कप दही या दो गिलास मट्ठा, 3 कप पानी, एक कढ़ाई में थोड़ा तेल, एक छोटा चम्मच जीरा, सौंफ और कुटा हुआ धनिया, एक बड़ा चम्मच बारीक कटा हुआ लहसुन, हरी मिर्च, 4-5 साबुत लाल मिर्च, स्वादानुसार नमक और काला नमक।
मट्ठे वाले आलू बनाने की विधि
मट्ठे वाले आलू बनाने के लिए चार मीडियम साइज के आलू को प्रेशर कुकर में पकाएं। फिर इन्हें छीलकर बड़े-बड़े टुकड़ों में मसल लें। अब एक बर्तन में एक छोटा चम्मच हल्दी पाउडर, 1 बड़ा चम्मच लाल मिर्च पाउडर, 1 छोटा चम्मच गरम मसाला, 1 छोटा चम्मच धनिया पाउडर और 1/4 कप पानी मिलाकर मसाला पेस्ट बना लें। अगर मट्ठे का इस्तेमाल कर रहे हैं तो इसे थोड़ा पानी डालकर पतला कर लें और अगर दही का इस्तेमाल कर रहे हैं तो फिर 1 कप दही और 2.5 कप पानी को एक साथ फेंट लें। अब एक कढ़ाई में थोड़ा तेल डालें और उसमें एक छोटा चम्मच जीरा, सौंफ और कुटा हुआ धनिया डालें। अब एक बड़ा चम्मच बारीक कटा हुआ लहसुन, हरी मिर्च और 4-5 साबुत लाल मिर्च डालें। अब मसाला का पेस्ट डालकर थोड़ी देर के लिए पकाएं। अब उबले हुए आलू और ताजा कटा हुआ धनिया डालकर अच्छी तरह मिला लें। अब इसमें मट्ठा या छाछ डालें और मिलाकर 4-5 मिनट तक पकाएं। इसमें स्वादानुसार नमक और थोड़ा काला नमक डालकर सर्व करें।
– छाछ या मट्ठा डालते समय गैस बंद कर दें या आंच धीमी करने के बाद डालें।
-कई बार दही फट जाता है, इसलिए इसे सब्जी में डालने के बाद अच्छे से चलाते रहें।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.