Shangarh Valley: दोस्तों के साथ किसी सुकून वाली जगह ही तलाश में हैं तो शांघड़ वैली का रुख करें। शांत और शोर-शराबे से दूर आसमान में तारों को निहारने की बेस्ट जगह। यहां घूमने के लिए 3 दिन भी कम होंगे। जाने किराया और बजट।
दिल्ली से कैसे पहुंचे
दिल्ली से शानगढ़ या शांघड़ जाना बहुत मुश्किल नहीं है। अगर आप डायरेक्ट कैब या टैक्सी करके जाते हैं तो पूरे 500 किमी दूरी होगी। वहीं अगर बस से जाते हैं तो कश्मीरी गेट से बस करें और हिमाचल ले जाने वाली ये बस आपको सैंज वैली तक ले जाएगी। जहां से आपको 40 किमी दूर बसे इस गांव तक जाने के लिए कैब या टैक्सी करनी होगी।
शानगढ़ की खासियत
शानगढ़ को शांघड़ भी बोलते हैं। इस छोटे से गांव में देखने के लिए बहुत सारे नजारे हैं। यहां पर आप ट्रैकिंग कर सकते हैं। उसके अलावा ऊंचे पहाड़ों पर हरे घास के मैदान देखकर काफी सुकून मिलता है। ऊंचे पाइन और देवदार के पेड़े काफी दिलचस्प दिखते हैं। जंगल से घिरे पहाड़ की घाटी में कुछ घर बसे हैं। इन्हीं घरों में आप होम स्टे खोज सकते हैं और अपने रहने की व्यवस्था कर सकते हैं।
बरशानगढ़ झरना
गांव से आधे घंटे की दूरी पर ड्राईव करके बरशानगढ़ वाटरफॉल्स तक पहुंचा जा सकता है। सफेद दूध सा निर्मल झरना मनमोह लेगा और आपको यहां कुछ समय सुकून के बिताना अच्छा लगेगा।
शांघड़ महादेव का मंदिर
इस छोटे से पहाड़ी गांव में कई मंदिर हैं जो काफी हैं जिन्हें पौराणिक काल की मान्यता मिली हुई है। यहां पर ऋषि मनु का मंदिर है। वहीं पास ही रैला गांव में लकड़ी का बना एक टॉवर मंदिर भी है। इन मंदिरों में एक शांगचुल महादेव का मंदिर भी काफी फेमस है। इस मंदिर का आर्किटेक्ट देखने लायक है।
यूनेस्को की वर्ल्ड हेरिटेज साइट में शामिल है गांव
हिमालय के इस गांव को यूनेस्को की वर्ल्ड हेरिटेज लिस्ट में शामिल किया गया है। ग्रेट हिमालयन नेशनल पार्क के अंदर सैंज वैली, कुल्लू जिले में करीब 6900 फिट की ऊंचाई पर ये गांव बसा है। जहां पर आपको हिमालय पर रहने वाले लोकल लोगों की रियल लाइफ देखने को मिलती है।
शांघड़ पहुंचने का बजट
इस गांव तक पहुंचने के लिए आपको दिल्ली से ऑट टनल और फिर सैंज वैली जाना होगा। वहां से शाघड़ के लिए रोड है। ऑट टनल के बाद जब आप आगे बढ़ते हैं तो रोड थोड़ी रफ है ऐसे में सस्पेंशन व्हील वाली गाड़ियां बेहतर होंगी। प्राइवेट कैब के अलावा यहां कुछ लिमिटेड बस भी चलती हैं। अगर दिल्ली से बस से आते हैं तो ऑट टनल तक का एसी बस का किराया 800 रुपये लगभग होगा वहीं ऑट से शांघड़ के लिए प्राइवेट बस लगभग 1700-2000 तक में पड़ेगी। तो दो से तीन लोगों का साथ में जाना आपके बजट में हो सकता है।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.