दाल मखनी का स्वाद और टेक्सचर क्रीमी होता है। रेस्तरां में मिलने वाली इस दाल को बनाने के लिए मुख्य तौर पर क्रीम का इस्तेमाल किया जाता है। लेकिन हम यहां आपके साथ एक ऐसी रेसिपी शेयर कर रहे हैं जिसमें आप रेस्तरां जैसी दाल मखनी बिना क्रीम के तैयार कर सकते हैं। सीखिए-
क्रीमी दाल मखनी बनाने की सामग्री
-1/2 कप साबुत काली उड़द दाल
-1/4 कप राजमा
-1 प्याज, कटा हुआ
-2 टमाटर, प्यूरी किए हुए
-2 चम्मच घी/मक्खन
-1 चम्मच धनिया पाउडर
-2 चम्मच दाल मखनी मसाला
-2 चम्मच देगी मिर्च
-1 दालचीनी का टुकड़ा
-1 बड़ी इलायची
-1 हरी इलायची
-1 तेजपत्ता
-8–10 भीगे हुए काजू
-1 भीगी हुई सूखी लाल मिर्च
बिना क्रीम के क्रीमी दाल मखनी बनाने का तरीका
स्टेप 1- दाल मखनी बनाने के लिए सबसे पहले दाल और राजमा को अच्छी तरह से धोएं और फिर रात भर के लिए भिगो दें। दाल मखनी पकाने से पहले दोबारा धो लें।
स्टेप 2- अगली सुबह भीगी हुई दाल मखनी को साबुत मसाले, 1 चम्मच देगी मिर्च, पानी और नमक डालकर प्रेशर कुकर में 35 से 40 मिनट के लिए नरम होने तक पकाएं।
स्टेप 3- अब एक पैन में घी या फिर मक्खन गरम करें। अब इसमें प्याज भूनें। प्याज गोल्डल ब्राउन हो जाए तो फिर टमाटर की प्यूरी डालें। अच्छी तरह पकाएं और धनिया पाउडर, बची हुई 1 चम्मच देगी मिर्च और दाल मखनी मसाला डालें। फिर 2–3 मिनट तक अच्छी तरह भूनें।
स्टेप 4- अब पनीर, भीगे हुए काजू और भीगी हुई लाल मिर्च को मिलाकर चिकना पेस्ट बना लें।
स्टेप 5- पकी हुई दाल में तड़का और पनीर का पेस्ट डालें। अच्छी तरह मिलाएं और 10 मिनट तक धीमी आंच पर पकने दें। जब तक कि यह गाढ़ी और क्रीमी न हो जाए। इसे बीच-बीच में चलाते रहें ताकी ये जले नहीं।
पकने के बाद इसे रोटी या जीरा राइस के साथ गरमा-गरम सर्व करें।
टिप्स
- दाल और राजमा को हमेशा अलग-अलग भिगोएं। ऐसा करके आप दोनों को अलग-अलग उबाल सकते हैं। दरअसल, दाल तो जल्दी पक जाती है लेकिन राजमा को समय लगता है। एक साथ पकाने परक दाल ओवरकुक हो जाती है।
- मक्खन का इस्तेमाल कर रहे हैं तो इसे बस पिघलने दें और फिर प्याज फ्राई कर लें। अगर आप इसे गरम करेंगे तो इसका स्वाद बिगड़ जाएगा।
- दाल मखनी जब उबल जाए तो कुकर खोलें और इसमें थोड़ा दूध मिला दें। इसे टेस्ट काफी अच्छा आता है।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.