घर पर घी बनाती हैं तो मलाई इक्कठा करने की ये ट्रिक आपके बड़े काम की है। इस तरीके से आप सेम दूध से ही दो बार मलाई निकाल सकते हैं और वो भी अच्छी-खासी मात्रा में। यानी हफ्तेभर में आपका मलाई का बर्तन फुल हो जाएगा, जिसे आप मक्खन या घी बनाने में इस्तेमाल कर सकते हैं।
क्या दूध से दो बार मलाई निकाल सकते हैं?
अक्सर लोगों को लगता है कि दूध से मलाई सिर्फ एक बार ही निकाली जा सकती है। लोग अक्सर दूध उबलने के बाद मलाई को इक्कठा कर लेते हैं और बाकी दूध को पीने में इस्तेमाल करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि सेम दूध से ही आप दो बार खूब सारी मलाई निकाल सकते हैं? घर पर देसी घी या मक्खन बनाते हैं तो इस तरीके को फॉलो कर के डबल मलाई निकाल सकते हैं।
जरूरी टिप: दूध गाढ़ा होना चाहिए
अगर आप दूध से मलाई इक्कठा करते हैं तो गाढ़ा दूध ही लें। आप डेयरी से भैंस वाला दूध ले सकते हैं, उससे काफी अच्छी मात्रा में मलाई निकल जाती है। वहीं अगर पैकेट वाला दूध लेते हैं तो फुल क्रीम लेना बेहतर है। इसमें खूब सारी मलाई निकल जाती है और बाकी दूध टोंड हो जाता है, जिसे आप पीने के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं।
पहली बार में ऐसे निकालें दूध की मलाई
पहली बार में अच्छी खासी मात्रा में दूध की मलाई निकालने के लिए ये तरीका फॉलो करें। इसके लिए आपको सबसे पहले दूध को अच्छी तरह बॉयल कर लेना है। इसे मीडियम फ्लेम पर सिर्फ एक उबाल आने तक पकाएं और तुरंत गैस बंद कर दें। दूध को बहुत ऊपर तक ना आने दें, हल्का उबाल आने पर ही गैस बंद कर दें। इससे ऊपर की हल्की मलाई फटेगी नहीं।
इसके बाद दूध को आधा घंटे के लिए ऐसे ही छोड़ दें, दूध हल्का ठंडा हो जाएगा। इसके बाद आपको दूध को छलनी से ढककर 3-4 घंटे के लिए रूम टेंपरेचर पर ठंडा होने देना है। जब ये पूरी तरह से ठंडा हो जाए तो इसे फ्रिज में रात भर के लिए सेट होने छोड़ दें। अगली सुबह तक बहुत मोटी मलाई जम जाएगी। इसे आप चाकू की मदद से खुरचकर निकाल सकते हैं।
दूसरी बार में कैसे निकालें सेम दूध से मलाई?
दूसरी बार मलाई निकालने के लिए दूध को दोबारा गर्म होने रखें। जैसे ही हल्का सा ऊपर उठने लगे गा कि फ्लेम तुरंत बंद कर दें। इसके बाद दूध को रूम टेंपरेचर पर पूरी तरह ठंडा होने दें। ठंडा होने के बाद दूध को सिर्फ एक घंटे के लिए फ्रिज में रख दें। दोबारा से इसके ऊपर अच्छी खासी मात्रा में मलाई आ जाएगी, जिसे आप अलग निकाल सकते हैं। अब बाकी दूध आप पीने में इस्तेमाल कर सकते हैं।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.