आप किसी एक ट्रिप पर जाते हैं और थक जाते हैं। चीन का एक शख्स जिसने घर-परिवार, बिजनेस के साथ 33 सालों में पूरे 233 देशों की यात्रा कीं और अब इस चाइनीज इंसान की स्टोरी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही।
घर, फैमिली, बिजनेस सबकुछ संभाला
सबसे खास बात कि अपने 33 साल की ट्रिप में जेन ने कभी भी अपनी फैमिली लाइफ या पिजने सो होल्ड पर नहीं रखा बल्कि उन्होंने एक रूटीन बनाया। जिससे वो अपने पैशन को एक्सप्लोर करने के साथ ही जिम्मेदारियों को भी मैनेज कर सकें। रिपोर्ट के मुताबिक जिन किसी नई ट्रिप पर निकलने से पहले पूरे एक महीना घर पर बिताते थे। समय के साथ उन्होंने कुछ चैलेंजिंग जगहों को एक्सप्लोर किया, जिसमे अंटार्कटिका भी शामिल है।
ट्रैवल के दौरान झेली मुसीबतें
अंटार्कटिका की जर्नी काफी इंटरेस्टिंग है। उन्हें पहली बार में वहां जाने में सफलता नहीं मिली। नवंबर 2015 में जिस शिप में वो ट्रैवल कर रहे थे उसमे खराबी आ गई। लेकिन जनवरी 2016 को आखिरकार अंटार्कटिका पहुंच ही गए। यहीं नहीं चेन की ट्रेवल लिस्ट में न्यूजीलैंड का छोटा आईलैंड टोकेलाऊ भी शामिल है, जिसकी ट्रिप सबसे ज्यादा चैलेंजिग थी। न्यूजीलैंड पहुंचने के बाद पब्लिक हेल्थ इमरजेंसी की वजह से उन्हें टोकेलाऊ जाने का प्लान कैंसिल करना पड़ा। उन्होंने एक बार फिर इस साल कोशिश की और आखिरकार वहां के दूर-दराज के इलाके एटोल पर कदम रखा। वहीं अफ्रीका में जर्नी के दौरान उन्हें मलेरिया हो गया। जबकि ग्रीस में उन्हें भूकंप का भी सामना करना पड़ा। चेन कहते हैं इतनी सारी मुसीबतों को देखकर उन्हें मुश्किल परिस्थिति में शांत रहना और डील करना सिखा दिया। जब मुसीबत सामने हो तो सबसे पहले शांत हो जाएं और फिर उसके सॉल्यूशन के बारे में सोचे।
दान कर दी करेंसी
198 देशों की यात्रा के दौरान उसके पास जितनी करेंसी थी सब उसने चीन के मेमोरियल हॉल को दान कर दी। चेन को ट्रैवलिंग और बिजनेस चलाने में काफी समानताएं दिखती हैं। शख्स ने कहा कि दोनों में ही मुश्किलों से निपटना और मुश्किलों के बावजूद आगे बढ़ना जरूर होता है।
जो लोग ट्रैवलिंग का सपना देखते हैं लेकिन अपने प्लान टालते रहते हैं, उनके लिए चेन का एक आसान मैसेज देते हैं- इंतजार मत करो। समय किसी का इंतजार नहीं करता।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.