HT Media का Mint Money ऐप लॉन्च हो गया है। यह क्रेडिट स्कोर, पर्सनल लोन और क्रेडिट कार्ड समेत कई पर्सनल फाइनेंस सुविधाएं एक ही प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध कराता है। आइए आपको इसके बारे में बताते हैं।
यूजर्स को मिलेंगे पर्सनल लोन ऑप्शंस
ऐप में पर्सनल लोन की सुविधा भी मिल रही है। Mint Money के जरिए 5,000 रुपये से लेकर 20 लाख रुपये तक के लोन ऑप्शंस उपलब्ध हो सकते हैं। लोन का पीरियड 6 महीने से 60 महीने तक हो सकती है, जबकि APR 10.5 फीसदी से 45 फीसदी तक बताया गया है। प्रोसेसिंग फीस लोन राशि के 1.5 परसेंट से 5 परसेंट तक हो सकती है। हालांकि, ये शर्तें हर यूजर के लिए एक जैसी नहीं हैं। लोन की रकम, इंटरेस्ट रेट, पीरियड और अप्रूवल से जुड़ी यूजर एलिजिबिलिटी और लेंडर के रूल्स पर डिपेंड करती है।
समझना जरूरी है कि Mint Money खुद लोन देने वाला ऑर्गनाइजेशन नहीं है। यह एक डिजिटल प्लेटफॉर्म के तौर पर काम करता है, जो अपने लेंडिंग पार्टनर्स के जरिए लोन ऑफर उपलब्ध कराता है। ऐप की लिस्टिंग में Akara Capital Advisors, Si Creva Capital Services, Kisetsu Saison Finance (India) और EarlySalary Services जैसे लेंडिंग पार्टनर्स शामिल हैं। लोन अप्रूवल और डिस्बर्समेंट रिलेटेड पार्टनर करता है। यूजर को लोन लेने से पहले संबंधित लेंडर का Key Fact Statement यानी KFS जरूर देखना चाहिए।
क्रेडिट कार्ड और AI क्रेडिट कोच
Mint Money में यूजर्स अपनी जरूरत और प्रोफाइल के हिसाब से क्रेडिट कार्ड के ऑप्शंस देख सकते हैं। इसमें क्रेडिट कार्ड बिल पेमेंट की फीचर और बिल पेमेंट पर रिवॉर्ड्स भी ऐड किए गए हैं। इसके अलावा यूजर्स को अपने लोन और क्रेडिट कार्ड एप्लिकेशन को ट्रैक करने का विकल्प भी मिलता है। ऐप में MoneyGuru AI Credit Coach भी दिया गया है। यह फीचर यूजर के क्रेडिट प्रोफाइल को समझकर क्रेडिट स्कोर सुधारने से जुड़े पर्सनलाइज्ड टिप्स देने के लिए डिजाइन किया गया है।
खास बात है कि फाइनेंस से जुड़ी खबरों और जानकारी के साथ Reels, Infographics, Money Quizzes और E-Paper जैसी सुविधाएं भी ऐप में मिल रही हैं। ऐप के जरिए Mint, Hindustan Times और Live Hindustan के लिंक से ई-पेपर भी पढ़े जा सकते हैं। वहीं Loyalty Rewards के तहत अलग-अलग फाइनेंशियल एक्टिविटीज पर कॉइन्स कमाने और उन्हें वाउचर के लिए रिडीम करने का ऑप्शन भी दिया गया है।
डाटा प्रोटेक्शन और प्राइवेसी पर जोर
ऐप का डाटा ट्रांजिट के दौरान एन्क्रिप्टेड रहता है और यूजर डाटा डिलीट करने की रिक्वेस्ट भी कर सकता है। हालांकि, लोन या क्रेडिट से जुड़ी कोई भी जानकारी शेयर करने से पहले यूजर्स को ऐप की प्राइवेसी पॉलिसी और संबंधित लेंडर की शर्तों को ध्यान से पढ़ना चाहिए। नया ऐप Google Play Store और App Store पर लिस्ट कर दिया गया है और फ्री मे डाउनलोड किया जा सकता है।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.