टाटा हैरियर ईवी को कड़ी टक्कर मिलने वाली है। यह टक्कर iCaur 03 देने वाली है। इसे JSW Motor और Chery की पार्टनरशिप के तहत भारत में लॉन्च किया जाएगा। इसे फ्लैटबेड ट्रक पर ले जाते हुए देखा गया है और इस पर कोई कवर भी नहीं था।
69.8kWh बैटरी और 418km की रेंज
चीन में iCaur 03 को 69.8kWh की LFP बैटरी के साथ सेल किया जाता है। इसमें दो इलेक्ट्रिक मोटर और ऑल-व्हील ड्राइव सिस्टम मिलता है। यह सेटअप 279bhp की ताकत और 389Nm का टॉर्क देता है। फुल चार्ज पर इसकी क्लेम्ड रेंज 418km तक बताई गई है। 80kW DC फास्ट चार्जर की मदद से इसकी बैटरी को 30 से 80 प्रतिशत तक करीब 30 मिनट में चार्ज किया जा सकता है। कुछ दूसरे मार्केट्स में यह एसयूवी 65.7kWh LFP बैटरी और 135kW की पीछे लगी इलेक्ट्रिक मोटर के साथ भी उपलब्ध है। इस मॉडल में 2WD सिस्टम मिलता है और NEDC के मुताबिक इसकी रेंज 426km है। इसमें 6.6kW AC और 80kW तक DC चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है। दोनों बैटरी ऑप्शन्स में V2L फीचर भी दिया गया है।
बड़ी स्क्रीन और ADAS जैसे फीचर्स
फीचर्स की बात करें तो iCaur 03 में 15.6-इंच का फुल HD टचस्क्रीन दिया गया है, जो Qualcomm Snapdragon 8155 प्रोसेसर पर चलता है। इसमें वायरलेस Android Auto और Apple CarPlay, 9.2-इंच डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, इलेक्ट्रिकली एडजस्ट होने वाली फ्रंट सीट्स, फ्रंट और रियर वेंटिलेटेड सीट्स, बड़ा पैनोरमिक सनरूफ, एंबिएंट लाइटिंग और 12-स्पीकर Infinity ऑडियो सिस्टम मिलता है। इसमें 50W वायरलेस चार्जर और Level 2 ADAS भी दिया गया है।
जबर्दस्त ऑफ-रोड कैपेबिलिटी
iCaur 03 को सिर्फ शहर में चलाने वाली SUV नहीं बनाया गया है। इसमें iROAD सिस्टम के साथ 10 अलग-अलग ऑल-टेरेन ड्राइव मोड मिलते हैं। इसके अलावा रीजनरेटिव ब्रेकिंग, आगे MacPherson Strut और पीछे H-arm मल्टी-लिंक सस्पेंशन दिया गया है। 540-डिग्री कैमरा भी मिलता है, जो खराब रास्तों और तंग जगहों पर गाड़ी चलाने में मदद करता है। भारत में आने पर iCaur 03 का मुकाबला इलेक्ट्रिक एसयूवी सेगमेंट में कई मॉडलों से हो सकता है। बताते चलें कि JSW Motor ने अभी इसकी भारत में लॉन्च होने की डेट और कीमत के बारे में फिलहाल कोई जानकारी नहीं दी है।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.