भारतीय महिला क्रिकेट टीम जो अभी दुबई में चल रहे महिला टी20 एशिया कप में हिस्सा ले रही है वह 10 सितंबर को टूर्नामेंट के पहले सेमीफाइनल मुकाबले में बांग्लादेश की महिला टीम का सामना करेगी। भारतीय महिला टीम का अभी तक टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन देखने को मिला है, जिसमें उन्होंने ग्रुप स्टेज के तीनों मुकाबलों को जीतने के साथ सेमीफाइनल के लिए अपनी जगह को पक्का किया है, जिसमें सबसे अहम योगदान टीम इंडिया की स्टार ओपनिंग बल्लेबाज स्मृति मंधाना के बल्ले से देखने को मिला, जो अब तक कुल 152 रन इस बार टूर्नामेंट में बना चुकी हैं। स्मृति मंधाना जिनके बल्ले से शतकीय पारी भी देखने को मिली है उनके पास बांग्लादेश के खिलाफ मुकाबले में एक बड़ी उपलब्धि हासिल करने का मौका रहने वाला है।
मंधाना के पास नंबर-1 की पोजीशन पर पहुंचने का मौका
स्मृति मंधाना जिनके बल्ले से ग्रुप स्टेज में हांगकांग महिला टीम के खिलाफ मुकाबले में 124 रनों की ऐतिहासिक शतकीय पारी देखने को मिली थी, उनके पास अब बांग्लादेश के खिलाफ सेमीफाइनल मैच में महिला टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा रन बनाने की नंबर-1 पोजीशन को हासिल करने का मौका रहने वाला है। स्मृति मंधाना को नंबर-1 पर पहुंचने के लिए बांग्लादेश के खिलाफ मैच में 69 रन बनाने होंगे जिसमें वह न्यूजीलैंड की दिग्गज महिला खिलाड़ी सूजी बेट्स को पीछे छोड़ देंगी जो अभी 4758 रनों के साथ पहले नंबर पर काबिज हैं। स्मृति मंधाना ने अब तक महिला टी20 इंटरनेशनल में 174 मैचों में खेलते हुए 30.65 के औसत से 4690 रन बनाए हैं। स्मृति मंधाना इससे पहले महिला टी20 इंटरनेशनल में तीनों फॉर्मेट मिलाकर सबसे ज्यादा रन बनाने के रिकॉर्ड को अपने नाम कर चुकी हैं।
महिला टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली खिलाड़ी
- सूजी बेट्स (न्यूजीलैंड) – 4758 रन
- स्मृति मंधाना (भारत) – 4690 रन
- हरमनप्रीत कौर (भारत) – 4249 रन
- चमारी अटापट्टू (श्रीलंका) – 4095 रन
- सोफी डिवाइन (न्यूजीलैंड) – 3817 रन
बांग्लादेश महिला टीम के खिलाफ ऐसा रहा है मंधाना का प्रदर्शन
टीम इंडिया की स्टार ओपनिंग बल्लेबाज स्मृति मंधाना का बांग्लादेश महिला टीम के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल में रिकॉर्ड देखा जाए तो वह अब तक काफी बेहतर देखने को मिला है। मंधाना ने बांग्लादेश के खिलाफ 18 मैच खेलते हुए 23.75 के औसत से 380 रन बनाए हैं, जिसमें उनके बल्ले से एक अर्धशतकीय पारी देखने को मिली है।
ये भी पढ़ें
बाबर आजम बने पाकिस्तान की सबसे बड़ी टेंशन, 4 साल से नहीं आई टेस्ट सेंचुरी, फिर होंगे बाहर!
IND vs AFG T20I सीरीज से पहले टीम इंडिया के स्क्वाड में बदलाव, कौन हुआ बाहर, किसे मिली एंट्री
function loadFacebookScript(){
!function (f, b, e, v, n, t, s) {
if (f.fbq)
return;
n = f.fbq = function () {
n.callMethod ? n.callMethod.apply(n, arguments) : n.queue.push(arguments);
};
if (!f._fbq)
f._fbq = n;
n.push = n;
n.loaded = !0;
n.version = ‘2.0’;
n.queue = [];
t = b.createElement(e);
t.async = !0;
t.src = v;
s = b.getElementsByTagName(e)[0];
s.parentNode.insertBefore(t, s);
}(window, document, ‘script’, ‘//connect.facebook.net/en_US/fbevents.js’);
fbq(‘init’, ‘1684841475119151’);
fbq(‘track’, “PageView”);
}
window.addEventListener(‘load’, (event) => {
setTimeout(function(){
loadFacebookScript();
}, 7000);
});
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.