Shree Charani 50 wickets in T20I: श्री चरणी ने महिला एशिया कप 2026 सेमीफाइनल में कमाल किया। भारत की युवा स्पिनर ने सबसे छोटे फॉर्मेट में 50वां विकेट कंप्लीट करते ही इतिहास रच डाला।
राधा और दीप्ति का रिकॉर्ड टूटा
चरणी ने राधा यादव का रिकॉर्ड तोड़ा है। राधा ने 36 टी20 इंटरनेशनल मैचों में विकेट की फिफ्टी पूरी की थी। चरणी महिला T20I में संयुक्त रूप से दूसरी सबसे तेज 50 विकेट लेने वाली गेंदबाज हैं। उनके अलावा न्यूजीलैंड की लेह कास्पेरेक और वेस्टइंडीज की अनीसा मोहम्मद ने 29 मैचों में 50 विकेट पूरे किए। इस लिस्ट में टॉप पर चीन की मेंगटिंग लियू हैं। लियू ने 28 मुकाबलों में यह कमाल किया था। चरणी भारत के लिए महिला T20I में सबसे कम उम्र में 50 विकेट लेने वालों की लिस्ट में दूसरे पायदान पर पहुंच गई हैं। उन्होंने दीप्ति शर्मा को पछाड़ा है। चरणी ने 22 साल 37 दिन की उम्र में उपलब्ध हासिल की। दीप्ति ने 22 साल 187 दिन की उम्र में कमाल किया था। दोनों से आगे राधा (20 साल 334 दिन) हैं।
इस लिस्ट में चौथे नंबर पर चरणी
वहीं, चरणी फुल मेंबर टीमों की ओर से महिला T20I में सबसे कम उम्र में 50 विकेट लेने वालों की लिस्ट में चौथे नंबर पर हैं। उन्होंने यहां दीप्ति के साथ-साथ स्टेफनी टेलर को पीछे छोड़ा। वेस्टइंडीज की स्टेफनी ने 22 साल 135 दिन में ऐसा किया था। इस फेहरिस्त में इंग्लैंड की सोफी एक्लेस्टोन (20 साल 300 दिन) शीर्ष पर काबिज हैं। बता दें कि चरणी ने अप्रैल 2025 में इंटरनेशनल डेब्यू किया था। वह बहुत कम समय भारतीय महिला क्रिकेट टीम की अहम सदस्य बन गई हैं। उन्होंने 21 वनडे के अलावा एक टेस्ट मैच भी खेला है।
महिला T20I में सबसे तेज 50 विकेट (मैच के हिसाब से)
28 – मेंगटिंग लियू (चीन)
29 – लेह कास्पेरेक (न्यूजीलैंड)
29 – अनीसा मोहम्मद (वेस्टइंडीज़)
29 – श्री चरणी (भारत)
34 – सोफी एक्लेस्टोन (इंग्लैंड)
महिला T20I में सबसे कम उम्र में 50 विकेट (फुल मेंबर टीमें)
20 साल 300 दिन – सोफी एक्लेस्टोन (इंग्लैंड)
20 साल 334 दिन – राधा यादव (भारत)
21 साल 354 दिन – अमेलिया केर (न्यूजीलैंड)
22 साल 37 दिन – श्री चरानी (भारत)
22 साल 135 दिन – स्टेफनी टेलर (वेस्टइंडीज)
22 साल 187 दिन – दीप्ति शर्मा (भारत)
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.