NCERT Jobs: एनसीईआरटी के अंतर्गत आने वाले सेंट्रल इंस्टीट्यूट ऑफ एजुकेशनल टेक्नोलॉजी ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए अलग-अलग परियोजनाओं के तहत कई संविदा पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है. यह भर्ती प्रोजेक्ट अप्रूवल बोर्ड से स्वीकृत परियोजनाओं के लिए जारी की जा रही है. इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 30 जुलाई 2026 रात 11 बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.
अलग-अलग पदों के लिए इंटरव्यू 3 अगस्त से 7 अगस्त के बीच आयोजित किए जाएंगे. चयनित उम्मीदवारों की नियुक्ति पूरी तरह अस्थायी और संविदा पर आधारित होगी. उन्हें सीआईईटी-एनसीईआरटी, नई दिल्ली में कार्य करना होगा. शुरुआती नियुक्ति 31 मार्च 2027 तक के लिए होगी.
किन-किन पदों पर होगी भर्ती?
इस भर्ती अभियान के तहत तकनीकी और शैक्षणिक क्षेत्र से जुड़े कई पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी. इनमें सीनियर कंसल्टेंट (टेक्निकल), कंसलटेंट (टेक्निकल), सीनियर कंसल्टेंट (एकेडमिक), कंसल्टेंट (एकेडमिक), डेटा एनालिस्ट-मोबाइल एप डेवलपर, 3D ग्राफिक्स डेवलपर-एनिमेटर-ग्राफिक डिजाइनर, कंटेंट डेवलपर (टेक्निकल) और प्रोग्रामर जैसे पद शामिल है. परियोजना की आवश्यकता के अनुसार पदों की संख्या में बदलाव भी किया जा सकता है.
कौन कर सकता है आवेदन और कितनी मिलेगी सैलरी?
प्रत्येक पद के लिए शैक्षणिक योग्यता और अनुभव अलग-अलग निर्धारित किया गया है. उम्मीदवारों के पास संबंधित क्षेत्र में आवश्यक डिग्री के साथ-साथ निर्धारित पोस्ट-क्वालीफिकेशन एक्सपीरियंस होना जरूरी है. स्कूल शिक्षा से जुड़े रिसर्च, टीचिंग, ट्रेंनिंग, एक्सटेंशन एक्टिविटी और कंटेंट डेवलपमेंट का एक्सपीरियंस भी माना जाएगा. जिन पदों के लिए 40,000 या उससे ज्यादा का मासिक मानदेय निश्चित है. उन पदों के लिए एक्सपीरियंस का दावा करने वाले उम्मीदवारों को इंटरव्यू के समय वेतन पर्ची, बैंक स्टेटमेंट या आयकर रिटर्न जैसे डॉक्यूमेंट प्रस्तुत करने होंगे. वहीं एमफिल या पीएचडी के दौरान बताया गया एक्सपीरियंस अनुभव के लिए के रूप में काम नहीं आएगा. चयनित उम्मीदवारों को पद के अनुसार 42,000 से लेकर 1 लाख रुपये प्रति माह तक कंसोलिडेटेड मानदेय दिया जाएगा. अलग-अलग पदों के लिए वेतनमान अलग-अलग निर्धारित किया गया है.
ये भी पढ़ें-Naresh Pal Gangwar: कौन हैं उच्च शिक्षा विभाग के नए सचिव नरेश पाल गंगवार? पढ़ाई से लेकर सैलरी तक जानिए सबकुछ
आवेदन से पहले इन बातों का रखें ध्यान
उम्मीदवारों को 30 जुलाई रात 11 बजे से पहले ऑनलाइन आवेदन करना होगा. किसी सरकारी या प्राइवेट संस्थान में कार्यरत उम्मीदवारों को इंटरव्यू के समय अपने नियोक्ता से जारी नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा. बिना एनओसी के इंटरव्यू में शामिल होने की अनुमति नहीं दी जाएगी. इंटरव्यू के दौरान उम्मीदवार को अपनी मूल शैक्षणिक प्रमाण पत्र, एक्सपीरियंस प्रमाण पत्र, निर्धारित प्रारूप में बायोडाटा और दूसरे जरूरी डॉक्यूमेंट साथ लेकर आने होंगे. अगर उम्मीदवार के पास प्रकाशित लेख, रिसर्च, वर्क स्क्रिप्ट, स्टोरी बोर्ड, ग्राफिक्स एनीमेशन, ऑडियो-वीडियो प्रोजेक्ट या दूसरे कार्य है तो उनके नमूने भी प्रस्तुत किए जा सकते हैं.
इस भर्ती के लिए कैसे कर सकते हैं आवेदन?
- उम्मीदवार सबसे पहले एनसीईआरटी या सीआईईटी की वेबसाइट पर जाएं
- वहां भर्ती या वैकेंसी सेक्शन में जाकर संबंधित भर्ती का नोटिफिकेशन डाउनलोड करें और उसे ध्यान से पढ़ें.
- इसके बाद अपनी पात्रता की जांच करते हुए निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार आवेदन पत्र भरें और अंतिम तिथि से पहले जमा कर दें.
ये भी पढ़ें-Maharashtra MBBS Bond: 20 साल बाद खत्म हुआ MBBS बॉन्ड नियम, जानिए महाराष्ट्र सरकार ने क्यों लिया बड़ा फैसला
Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.