मारुति सुजुकी विक्टोरिस अपने सेगमेंट की बेस्ट सेलिंग एसयूवी में से एक है। यह कई बेहतरीन फीचर्स के साथ आती है, लेकिन अब इसकी टेंशन बढ़ने वाली है। हुंडई, रेनो और होंडा मार्केट में अपनी नई एसयूवी ला रही हैं, जिनकी सीधी टक्कर विक्टोरिस से होगी।
Hyundai Bayon-Based SUV
हुंडई इस साल दिवाली सीजन के आसपास एक नई मिड-साइज एसयूवी लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। इसे कंपनी के ग्लोबल बेयॉन कॉम्पैक्ट क्रॉसओवर से इंस्पायर्ड मॉडल माना जा रहा है। इसे क्रेटा के साथ पोर्टफोलियो में रखा जाएगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसका कोडनेम BC4i है। इसकी लंबाई करीब 4.18 मीटर हो सकती है। नई हुंडई एसयूवी में पेट्रोल और CNG दोनों पावरट्रेन ऑप्शन मिलने की उम्मीद है। पेट्रोल मॉडल में कंपनी का 1.5-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन दिया जा सकता है, जिसे मैनुअल और ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ पेयर किया जाएगा। इसी इंजन का फैक्ट्री-फिटेड CNG वर्जन भी लाइनअप का हिस्सा हो सकता है।
Honda Elevate Facelift
होंडा भी अपनी पॉप्युलर एलिवेट एसयूवी को अपडेट करने की तैयारी कर रही है। 2026 होंडा एलिवेट फेसलिफ्ट में बड़े मैकेनिकल बदलावों की उम्मीद नहीं है। कंपनी मौजूदा 1.5-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन को ऑफर करना जारी रख सकती है। यह इंजन करीब 121bhp की पावर देता है। फेसलिफ्ट मॉडल के एक्सटीरियर में मामूली बदलाव देखने को मिल सकते हैं। इसमें नई लाइटिंग सिग्नेचर वाले अपडेटेड LED हेडलैंप और बदला हुआ फ्रंट बंपर शामिल हो सकता है। केबिन में नई अपहोल्स्ट्री, अपडेटेड इंटीरियर ट्रिम और नया टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम मिलने की उम्मीद है। कुल मिलाकर होंडा का फोकस एलिवेट को नए फीचर्स के साथ ज्यादा मॉडर्न बनाने पर रहेगा।
Renault Duster Hybrid
रेनो डस्टर हाइब्रिड भी विक्टोरिस की टेंशन बढ़ा सकती है। इस एसयूवी में 1.8-लीटर का 4-सिलेंडर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन के साथ दो इलेक्ट्रिक मोटर और 1.4kWh लिथियम-आयन बैटरी पैक दिया जाएगा। इसका कंबाइन्ड आउटपुट 160bhp बताया गया है। रेनो का दावा है कि डस्टर हाइब्रिड शहर में होने वाली ड्राइविंग के दौरान 80 प्रतिशत तक EV मोड में चल सकती है। पावरट्रेन के साथ 8-स्पीड मल्टी-मोड DHT (Dedicated Hybrid Transmission) गियरबॉक्स दिया जाएगा। कंपनी इसे दिवाली फेस्टिव सीजन के आसपास भारतीय बाजार में उतार सकती है।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.