हाल ही में एक पब्लिक अपीयरेंस के बाद कैटरीना कैफ को लोगों की कड़ी आलोचना का सामना करना पड़ा। कैटरीना, जिन्होंने नवंबर 2025 में अपने पति विक्की कौशल के साथ बेटे विहान का स्वागत किया था और कुछ दिन पहले गणपति सेलिब्रेशन के दौरान नजर आईं। सोशल मीडिया यूजर्स ने उनकी प्रेग्नेंसी से पहले और बाद की तस्वीरें शेयर कीं और उनके लुक पर कमेंट किए। कई लोगों ने बच्चे के जन्म के बाद उनके बढ़े हुए वजन को लेकर उन्हें ट्रोल किया। इसके बाद अली ज़फर, सोनारिका भदौरिया, शिवालिका ओबेरॉय और ऋतिक रोशन जैसे एक्टर्स ने सबके सामने कैटरीना का बचाव किया। इस बीच कैटरीना कैफ ने भी पोस्टपार्टम एक्सपीरियंस और ब्यूटी प्रायोरिटीज पर खुलकर बात की।
पोस्टपार्टम के बाद कैटरीना कैफ की ब्यूटी प्रायोरिटीज
‘द हॉलीवुड रिपोर्टर इंडिया’ के साथ हाल ही में हुए एक इंटरव्यू में एक्ट्रेस कैटरीना ने प्रेग्नेंसी के बाद अपनी स्किन में आए बदलावों के बारे में बात की और बताया कि उनके लिए सबसे अच्छा दिखना क्या मायने रखता है। जब उनसे पूछा गया कि क्या मां बनने के बाद स्किनकेयर या बॉडी केयर को लेकर उनका नजरिया बदला है तो कैटरीना ने कहा, ‘प्रेग्नेंसी के बाद मेरी स्किन और भी सेंसिटिव हो गई थी इसलिए यह समय वाकई मुश्किल था, क्योंकि मुझे यह समझना था कि कौन से प्रोडक्ट्स मेरे लिए सही हैं। मैं ऐसे प्रोडक्ट्स ढूंढ रही थी जो आराम देने वाले, शांत करने वाले और स्किन को ठीक करने वाले हों।’
करियर की शुरुआत में झेली रूढ़िवादी सोच
उन्होंने कहा, ‘जब मैंने अपने मॉडलिंग और एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी तो खूबसूरती के पैमानों को लेकर कई तरह की रूढ़िवादी सोच थी। अब मेरे लिए सबसे अच्छा दिखना असल में सबसे अच्छा महसूस करने के बारे में है और यह भावना खुद का पूरी तरह से ख्याल रखने से आती है।’ कैटरीना कैफ के लिए, ‘हेल्दी डाइट, शरीर में सूजन को कंट्रोल में रखना, एक्टिव रहना, मेडिटेशन, सुबह का एक घंटा बिना फोन के बिताना और सुबह सबसे पहले नैचुरल रोशनी लेना’ – इन चीजों से उन्हें बहुत फर्क महसूस होता है और आखिरकार उनकी स्किन पर भी इसका असर दिखता है। उन्होंने आगे कहा, ‘मुझे लगता है कि जब आप हेल्दी महसूस करते हैं तो वह कॉन्फिडेंस अपने-आप बाहर भी झलकता है।’
बच्चे के जन्म के बाद क्या कर रहीं कैटरीना?
बेटे विहान के जन्म के बाद कैटरीना कैफ ने अपनी पर्सनल लाइफ पर ध्यान देने के लिए कुछ समय के लिए फिल्म सेट से दूरी बना ली है। इसी वजह से वह अभी फिल्मों की दुनिया से दूर हैं और उनकी कोई भी फिल्म ऑफिशियल तौर पर कन्फर्म नहीं है, न ही उनकी कोई शूटिंग का शेड्यूल तय है। हाल ही में विक्की कौशल ने अपनी पत्नी कैटरीना कैफ को सुपरहीरो बताया था।
ये भी पढ़ें – कैटरीना कैफ ने बेटे विहान पर लुटाया प्यार, बर्थडे सेलिब्रेशन के क्यूट मोमेंट वायरल, तीसरी तस्वीर ने जीता दिल
function loadFacebookScript(){
!function (f, b, e, v, n, t, s) {
if (f.fbq)
return;
n = f.fbq = function () {
n.callMethod ? n.callMethod.apply(n, arguments) : n.queue.push(arguments);
};
if (!f._fbq)
f._fbq = n;
n.push = n;
n.loaded = !0;
n.version = ‘2.0’;
n.queue = [];
t = b.createElement(e);
t.async = !0;
t.src = v;
s = b.getElementsByTagName(e)[0];
s.parentNode.insertBefore(t, s);
}(window, document, ‘script’, ‘//connect.facebook.net/en_US/fbevents.js’);
fbq(‘init’, ‘1684841475119151’);
fbq(‘track’, “PageView”);
}
window.addEventListener(‘load’, (event) => {
setTimeout(function(){
loadFacebookScript();
}, 7000);
});
https://platform.instagram.com/en_US/embeds.js
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.