Airtel के करोड़ों यूजर्स के लिए कई बजट फ्रेंडली रिचार्ज प्लान है। सब्सक्राइबर्स के मामले में देश की दूसरी सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी ने पिछले महीने अपने कई सस्ते रिचार्ज प्लान बंद किए हैं। हालांकि, कंपनी के पास अभी भी कई ऐसे प्लान हैं, जिनमें कम खर्च करके अनलिमिटेड 5G, कॉलिंग, OTT जैसे बेनिफिट्स मिलते हैं। एयरटेल के पास ऐसा ही एक 84 दिन वाला सस्ता प्लान है।
84 दिन वाला प्लान
एयरटेल का यह 84 दिन की वैलिडिटी वाला प्लान 979 रुपये में आता है। इस प्रीपेड प्लान में मिलने वाले बेनिफिट्स की बात करें तो कंपनी यूजर्स को पूरे भारत में किसी भी नंबर पर अनलिमिटेड फ्री कॉलिंग ऑफर करती है। साथ ही, यूजर्स को फ्री नेशनल रोमिंग का भी लाभ मिलता है। यह प्लान डेली 2GB हाई स्पीड डेटा और 100 फ्री SMS बेनिफिट्स के साथ आता है। अगर, आप 5G स्मार्टफोन यूज करते हैं तो अनलिमिटेड 5G डेटा ऑफर किया जाता है।
एयरटेल अपने इस सस्ते रिचार्ज प्लान के साथ SonyLIV, Zee5 जैसे 18 OTT ऐप्स का एक्सेस देता है। यूजर्स को Airtel Xtream Play का सब्सक्रिप्शन मिलता है, जो प्लान तक वैलिड है। इसके अलावा 12 महीने के लिए यूजर्स को Adobe Express Premium का भी लाभ मिलता है। इस प्लान के अलावा कंपनी के पास 365 दिन की वैलिडिटी वाला सबसे सस्ता प्लान भी है।
Airtel का 365 दिन वाला सस्ता प्लान
एयरटेल का लंबी वैलिडिटी वाला यह सस्ता रिचार्ज प्लान 1849 रुपये में आता है। इस प्लान में यूजर्स को 365 दिनों की वैलिडिटी मिलती है। यह प्लान अनलिमिटेड कॉलिंग और फ्री नेशनल रोमिंग के साथ आता है। इसमें यूजर्स को पूरे साल भर के लिए 3,600 फ्री SMS का भी लाभ मिलता है। कंपनी अपने इस प्लान में डेटा बेनिफिट्स नहीं देती है यानी यूजर्स को यह प्लान सिर्फ कॉलिंग और SMS बेनिफिट के साथ मिलेगा। हालांकि, यूजर्स डेटा ऐड-ऑन पैक लेकर इस प्लान में इंटरनेट का बेनिफिट ले सकते हैं।
इस प्लान के अलावा कंपनी के पास 365 दिन की वैलिडिटी वाला एक और सस्ता प्लान भी है, जिसमें यूजर्स को डेटा बेनिफिट मिलता है। इस प्रीपेड प्लान की कीमत 2249 रुपये है। इस प्लान में यूजर्स को अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ फ्री नेशनल रोमिंग का लाभ भी मिलता है। इसमें यूजर्स को 3,600 फ्री SMS और 30GB हाई स्पीड डेटा का लाभ भी मिलेगा।
यह भी पढ़ें – Xiaomi 18 Pro सीरीज जल्द होगी लॉन्च, दमदार बैटरी के साथ मिलेगा 200MP कैमरा
function loadFacebookScript(){
!function (f, b, e, v, n, t, s) {
if (f.fbq)
return;
n = f.fbq = function () {
n.callMethod ? n.callMethod.apply(n, arguments) : n.queue.push(arguments);
};
if (!f._fbq)
f._fbq = n;
n.push = n;
n.loaded = !0;
n.version = ‘2.0’;
n.queue = [];
t = b.createElement(e);
t.async = !0;
t.src = v;
s = b.getElementsByTagName(e)[0];
s.parentNode.insertBefore(t, s);
}(window, document, ‘script’, ‘//connect.facebook.net/en_US/fbevents.js’);
fbq(‘init’, ‘1684841475119151’);
fbq(‘track’, “PageView”);
}
window.addEventListener(‘load’, (event) => {
setTimeout(function(){
loadFacebookScript();
}, 7000);
});
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.