पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने अपना नया बल्लेबाजी कोच बनाने का निर्णय ले लिया है। दक्षिण अफ्रीका के पूर्व प्रथम श्रेणी क्रिकेटर माइक स्मिथ को राष्ट्रीय टीम का नया बल्लेबाजी कोच बनाया है। वह आगामी इंग्लैंड दौरे के लिए टीम के साथ जुड़ेंगे।
वेस्टइंडीज दौरे में संघर्ष कर रहे हैं पाकिस्तान के बल्लेबाज
बता दें कि पाकिस्तान क्रिकेट टीम इस वक्त वेस्टइंडीज के दौरे पर है, जहां दो टेस्ट मैचों की सीरीज खेली जा रही है। सीरीज का पहला मुकाबला पाकिस्तानी टीम बुरी तरह से हार चुकी है। अब दूसरा मैच खेला जा रहा है, जिसमें पाकिस्तान पीछे नजर आ रही है। बीच पाकिस्तान क्रिकेट में एक बड़ा बदलाव हो गया है। टीम को नया बैटिंग कोच मिल गया है। पाकिस्तान क्रिकेट टीम अपनी खराब बल्लेबाजी से जूझ रही है। बल्लेबाजी के कारण उन्हें मैच हारने पड़ रहे हैं। बाबर आजम को फिर से टीम की कमान सौंपी गई है। हालांकि, वे रन बनाने में स्ट्रगल कर रहे हैं। क्या बल्लेबाजी कोच के आने से टीम में चेंज होंगे या नहीं देखना दिलचस्प होगा। वेस्टइंडीज दौरा खत्म होने के बाद पाकिस्तानी टीम इंग्लैंड दौरे पर जाएगी जहां उसे इंग्लिश टीम के साथ मुकाबले खेलने हैं।
इंग्लैंड की सरजमीं पर तीन टेस्ट मैचों की सीरीज
इंग्लैंड के खिलाफ पाकिस्तान पुरुष क्रिकेट टीम तीन टेस्ट मैच खेलेगी जहां पहला मुकाबला 19 से 23 अगस्त के बीच खेला जाएगा। दूसरा मुकाबला 27 से 31 अगस्त और तीसरा मैच 9 से 13 सितंबर के बीच खेला जाएगा। इंग्लैंड की सरजमीं पर इन मुकाबलों के लिए साउथ अफ्रीका के अनुभवी कोच पाकिस्तानी बल्लेबाजों को गाइड करेंगे। पहला मुकाबला हेंडिग्ले लीड्स में खेला जाएगा। दूसरा मैच लॉर्ड क्रिकेट ग्राउंड पर निर्धारित हुआ है। तीसरा मैच बर्मिंघम के एजबेस्टन में खेला जाएगा।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.