TRAI ने MyCall ऐप का नया वर्जन लॉन्च किया है, जिससे यूजर्स कॉल ड्रॉप और खराब कॉल क्वॉलिटी की शिकायत सीधे रजिस्टर कर सकेंगे। ऐप से मिलने वाली फीडबैक के आधार पर टेलीकॉम कंपनियां अपने नेटवर्क में सुधार कर सकेंगी।
कैसे काम करेगा नया MyCall ऐप?
ऐप एंड्रॉयड स्मार्टफोन पर काम करता है। कॉल खत्म होने के बाद यह यूजर से पूछता है कि कॉल का एक्सपीरियंस कैसा रहा। यूजर 1 से 5 स्टार तक रेटिंग दे सकते हैं और चाहें तो कॉल ड्रॉप, खराब ऑडियो, नेटवर्क समस्या जैसी दिक्कतों की रिपोर्ट भी भेज सकते हैं। ऐप कॉल से जुड़े कुछ तकनीकी नेटवर्क पैरामीटर भी कलेक्ट करता है, जिससे समस्या की सही पहचान करने में मदद मिलती है।
टेलीकॉम कंपनियों को मिलेगा फायदा
TRAI का कहना है कि ऐप से मिलने वाला डाटा टेलीकॉम ऑपरेटरों को यह समझने में मदद करेगा कि किन इलाकों में नेटवर्क कमजोर है या किन परिस्थितियों में कॉल क्वॉलिटी प्रभावित हो रही है। इससे कंपनियां अपने नेटवर्क में सुधार कर सकेंगी और ग्राहकों को बेहतर सेवा देने में सक्षम होंगी। यानी नया ऐप सिर्फ यूजर्स ही नहीं, बल्कि कंपनियों के लिए भी स्थितियां बेहतर करने में मददगार साबित हो सकता है।
यूजर्स के लिए इसलिए है जरूरी
अगर आपके क्षेत्र में अक्सर कॉल ड्रॉप होती है या कॉलिंग के दौरान आवाज टूटती है, तो MyCall ऐप के जरिए दी गई आपकी फीडबैक सीधे नेटवर्क सुधार के प्रोसेस का हिस्सा बन सकती है। जितने ज्यादा लोग इस ऐप का इस्तेमाल करेंगे, उतना ही सटीक डेटा TRAI और टेलीकॉम कंपनियों को मिलेगा, जिससे भविष्य में कॉल क्वॉलिटी बेहतर होने की उम्मीद है।
हालांकि, TRAI ने साफ किया है कि ऐप के जरिए मिलने वाले डेटा का इस्तेमाल टेलीकॉम कंपनियों पर सीधे किसी तरह की कार्रवाई के लिए नहीं किया जाएगा। इसका मुख्य मकसद नेटवर्क की असली स्थिति को समझना और कॉल की क्वॉलिटी में सुधार करना है।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.