एक उम्र के बाद लोगों के बाल सफेद होने लगते हैं। हालांकि आजकल युवाओं को भी बाल सफेद होने की समस्या परेशान करने लगी है। सफेद बालों को नेचुरली काला बनाने के लिए लोग मेहंदी का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन मेहंदी लगाने से बाल काफी रूखे बेजान होने लगते हैं। अगर आपको भी बालों में मेहंदी लगाने के बाद ये समस्या रहती है तो इसके लिए एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा की मां डॉक्टर मधु चोपड़ा का बताया हुआ ये नुस्खा अपना सकते हैं।
डॉक्टर मधु चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वो अपने बालों की देखभाल की दिनचर्या शेयर कर रही हैं। उन्होंने मेहंदी के साथ अपने वीकेंड हेयर केयर रूटीन शेयर किया है, जिससे उनके बाल मुलायम और चमकदार बने रहते हैं।
मेहंदी के बाद बाल रूखे न हों इसके लिए क्या लगाएं
मधु चोपड़ा ने मुलायम बालों के लिए DIY मेहंदी हैक बताया है। जिसमे वो बता रही हैं कि उन्होंने अपने बालों पर मेहंदी लगाई है। मेहंदी को लगाए हुए करीब 1 घंटा हो चुका है और मेहंदी बालों के ऊपर से सूख चुकी है। अब वो अपने बालों पर तेल लगा रही हैं। यह हर्बल तेल है, जिसे गुलाबनी यानि रोजमेरी और अरंडी के तेल को मिलाकर बनाया गया है। उन्होंने बताया कि यह तेल सूखी मेहंदी को नमी प्रदान करता है और इससे बाल रूखे या बेजान नहीं होते हैं।
मधु चोपड़ा ने आगे बताया कि मेहंदी लगाने से अक्सर उनके बाल रूखे हो जाते हैं, लेकिन इस तेल के मिश्रण से उनके बाल मुलायम और सुंदर रहेंगे। इस तेल को आधा घंटे तक बालों पर लगाकर रखें। इससे बालों को, जड़ों को, नमी मिलती है। मेहंदी लगाने का बाद आप बालों को तुरंत ही शैंपू से न धोएं। मेहंदी को धोने के बाद बालों में फिर से थोड़ा तेल लगा लें और अगले दिन बालों को शैंपू से धोएं। इससे बालों पर मेहंदी का रंग अच्छा आएगा और बालों ज्यादा मुलायम, रेशमी और सुंदर बनेंगे।
आपको बता दें कि मधु चोपड़ा एक डॉक्टर हैं जो अक्सर स्किन और बालों से जुड़े ब्यूटी हैक्स अपने फैंस के साथ सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। उनकी बेटी प्रियंका चोपड़ा से लेकर वो खुद भी कई घरेलू उपायों का इस्तेमाल करती हैं।
function loadFacebookScript(){
!function (f, b, e, v, n, t, s) {
if (f.fbq)
return;
n = f.fbq = function () {
n.callMethod ? n.callMethod.apply(n, arguments) : n.queue.push(arguments);
};
if (!f._fbq)
f._fbq = n;
n.push = n;
n.loaded = !0;
n.version = ‘2.0’;
n.queue = [];
t = b.createElement(e);
t.async = !0;
t.src = v;
s = b.getElementsByTagName(e)[0];
s.parentNode.insertBefore(t, s);
}(window, document, ‘script’, ‘//connect.facebook.net/en_US/fbevents.js’);
fbq(‘init’, ‘1684841475119151’);
fbq(‘track’, “PageView”);
}
window.addEventListener(‘load’, (event) => {
setTimeout(function(){
loadFacebookScript();
}, 7000);
});
https://platform.instagram.com/en_US/embeds.js
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.