ममता बनर्जी की पार्टी TMC के सांसद कल्याण बनर्जी को झटका लगा है। सूत्रों के मुताबिक, कल्याण बनर्जी को पूरे सत्र के लिए निलंबित कर दिया गया है। अब इस मानसून सेशन की कार्यवाही में कल्याण बनर्जी सदन में जाकर भाग नहीं ले पाएंगे। बताया जा रहा है कि काकोली घोष और सायोनी घोष के लिए कथित रूप से अपशब्दों के इस्तेमाल पर कल्याण बनर्जी के खिलाफ ये कार्रवाई की गई है, इसीलिए कल्याण बनर्जी को पूरे सेशन के बचे हुए दिनों के लिए निलंबित कर दिया गया है।
कल्याण बनर्जी की टिप्पणियों से सदन की गरिमा को पहुंची ठेस
इसकी जानकारी देते हुए लोकसभा के पीठासीन अधिकारी कृष्ण प्रसाद तेनेटी ने निर्णय का ऐलान करते हुए कहा कि कल्याण बनर्जी की टिप्पणियों से सदन की गरिमा को ठेस पहुंची है। इससे पहले, विपक्ष के हंगामे के कारण सदन की कार्यवाही स्थगित होने पर लोकसभा चैंबर में कल्याण बनर्जी की अपनी पार्टी के कुछ पूर्व साथियों और NCPI सांसदों के साथ बहस हो गई थी। इस बहस में कल्याण बनर्जी के साथ Nationalist Citizens Party of India के सदस्यों में शताब्दी रॉय, मिताली बाग और काकोली घोष दस्तीदार शामिल थीं।
NCPI सांसदों से बहस की वजह साफ नहीं
हालांकि, यह स्पष्ट नहीं हो पाया था कि इस तीखी बहस की वजह क्या थी। पार्लियामेंट में तीखी बहस के बाद विपक्ष के कुछ सांसदों ने बीच-बचाव किया और दोनों पक्षों को शांत कराने का प्रयास किया था। हालांकि, जब विपक्ष के कुछ सांसदों ने कल्याण बनर्जी से इस घटना के बारे में जानना चाहा, तो वे लोकसभा से चले गए।
स्पीकर से मिले थे NCPI के सांसद
बाद में, NCPI के सांसद- जिनमें मिताली बाग और काकोली घोष भी शामिल थीं। उनके साथ कुछ अन्य सदस्य इस मामले को उठाने के लिए लोकसभा स्पीकर ओम बिरला से मिलने उनके चैंबर में पहुंचे थे। सूत्रों के अनुसार, स्पीकर ने NCPI से घटना के बारे में लिखित शिकायत देने को कहा है।
विधानसभा चुनाव में हार के बाद छोड़ा ममता का साथ
गौरतलब है कि पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में ममता बनर्जी की पार्टी की हार के बाद, TMC के 20 सांसदों ने पार्टी आलाकमान के खिलाफ बगावत कर दी थी और NCPI में शामिल हो गए थे। उसके बाद, लोकसभा में भी इन सांसदों ने TMC सांसदों से अलग बैठना शुरू कर दिया है।
ये खबर अभी अपडेट हो रही है।
function loadFacebookScript(){
!function (f, b, e, v, n, t, s) {
if (f.fbq)
return;
n = f.fbq = function () {
n.callMethod ? n.callMethod.apply(n, arguments) : n.queue.push(arguments);
};
if (!f._fbq)
f._fbq = n;
n.push = n;
n.loaded = !0;
n.version = ‘2.0’;
n.queue = [];
t = b.createElement(e);
t.async = !0;
t.src = v;
s = b.getElementsByTagName(e)[0];
s.parentNode.insertBefore(t, s);
}(window, document, ‘script’, ‘//connect.facebook.net/en_US/fbevents.js’);
fbq(‘init’, ‘1684841475119151’);
fbq(‘track’, “PageView”);
}
window.addEventListener(‘load’, (event) => {
setTimeout(function(){
loadFacebookScript();
}, 7000);
});
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.