75 अरब डॉलर के साथ इतिहास का सबसे बड़ा IPO
बिजनेस बढ़ाने और नए प्रोजेक्ट्स के लिए फंड जुटाने के उद्देश्य से स्पेसएक्स ने अपना इनिशियल पब्लिक ऑफर (IPO) लॉन्च किया, जिसके जरिए कंपनी ने बाजार से रिकॉर्ड 75 अरब डॉलर (करीब 7 लाख करोड़ रुपये) जुटाए हैं। इसे कॉर्पोरेट इतिहास का अब तक का सबसे बड़ा IPO कहा जा रहा है। कंपनी ने अपने शेयरों की शुरुआती कीमत 135 डॉलर प्रति शेयर तय की थी।
1.1 ट्रिलियन डॉलर के पार पहुंची एलन मस्क की दौलत
जब नैस्डैक पर स्पेसएक्स के शेयरों का कारोबार आधिकारिक तौर पर शुरू हुआ, तो मस्क की संपत्ति में भारी उछाल आया। इस मेगा IPO की बदौलत मस्क की कुल नेटवर्थ में लगभग 275 अरब डॉलर की बढ़ोतरी का अनुमान है।
ब्लूमबर्ग बिलियनर्स इंडेक्स के अनुसार, IPO आने से ठीक पहले मस्क की कुल संपत्ति 971 अरब डॉलर (करीब 93 लाख करोड़ रुपये) थी। शेयरों की लिस्टिंग के साथ ही उनकी कुल संपत्ति 1.1 ट्रिलियन डॉलर (1000 अरब डॉलर से अधिक) के पार पहुंच गई है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, एलन मस्क के पास फिलहाल स्पेसएक्स के लगभग 42 फीसदी शेयर मौजूद हैं, जिनकी अकेले की कीमत करीब 860 अरब डॉलर (82 लाख करोड़ रुपये) आंकी गई है।
150 से ज्यादा देशों की GDP से ज्यादा दौलत
बता दें, मस्क की संपत्ति इतनी बड़ी हो चुकी है कि अगर इसे दुनिया के देशों की अर्थव्यवस्था से तुलना की जाए तो वह कई देशों से आगे निकल जाते हैं। फोर्ब्स की रिपोर्ट कहती है कि एलन मस्क इतनी दौलत के साथ ताइवान, स्विट्जरलैंड, स्वीडन और सिंगापुर जैसे अमीर देशों की इकोनॉमी से ज्यादा अमीर बन चुके हैं। वहीं, दुनिया के केवल 20 देश ऐसे हैं, जिनकी GDP मस्क की दौलत से ज्यादा है। यानी 1 ट्रिलियन डॉलर दुनिया के 174 देशों की GDP से भी बड़ी है।
शून्य से ट्रिलियनेयर बनने तक का सफर
दक्षिण अफ्रीका के प्रिटोरिया में जन्मे एलन मस्क ने साल 1997 में पेंसिल्वेनिया यूनिवर्सिटी से अपनी ग्रेजुएशन पूरी की थी। उन्होंने साल 2002 में स्पेसएक्स की स्थापना की, जो आज रॉकेट, सैटेलाइट, एआई और सैटेलाइट इंटरनेट सर्विस ‘स्टारलिंक’ के क्षेत्र में दुनिया की सबसे बड़ी और अग्रणी कंपनी बन चुकी है। स्पेसएक्स के अलावा मस्क मशहूर इलेक्ट्रिक कार कंपनी टेस्ला (Tesla) के सर्वेसर्वा हैं, जिसके सीईओ का पद उन्होंने 2008 में संभाला था, और वे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर (अब एक्स – X) के भी मालिक हैं।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.