देसी ब्रांट boAt ने आज अपनी नई Aavante Bar Prime Soundbar Series को भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया है। इसमें DA600, B450 और थंडर-डी मॉडल शामिल हैं। इसमें कुल 600W का साउंड मिलता है। शक्तिशाली स्पीकर्स की शुरुआती कीमत 12,999 रुपये है। देखें खासियत…
प्रोडक्ट्स के सुझाव
सीरीज में अलग-अलग मॉडल शामिल हैं, जो ₹12,999 से ₹18,999 की शुरुआती कीमतों पर उपलब्ध होंगे।
मिलेगा कुल 600W का साउंड आउटपुट
फ्लैगशिप अवंते बार प्राइम DA600 डॉल्बी एटमॉस, डुअल वायर्ड सबवूफर्स और डुअल रियर सैटेलाइट स्पीकर के साथ 600W बोट सिग्नेचर साउंड और 5.2-चैनल सराउंड साउंड प्रदान करता है। अवंते बार प्राइम B450 में 450W साउंड आउटपुट और 5.2-चैनल सराउंड साउंड के साथ-साथ डुअल वायर्ड सबवूफर्स और रियर सैटेलाइट स्पीकर मिलते हैं। आवंते बार प्राइम थंडर-डी में रोजमर्रा के एंटरटेनमेंट के लिए डॉल्बी ऑडियो और बैंलेंस्ड अकॉस्टिक सुविधा है। पूरी लाइनअप में, यूजर ब्लूटूथ v5.3, एचडीएमआई (ईएआरसी), यूएसबी, औक्स और ऑप्टिकल कनेक्टिविटी का आनंद ले सकते हैं, जिससे इसे आसानी से टीवी, गेमिंग कंसोल और अन्य डिवाइस के साथ आसानी से कनेक्ट किया जा सकता है।
नई लाइनअप रोजमर्रा के मनोरंजन के लिए डीप बास और कमरे में भरने वाला साउंड लाता है। डुअल सबवूफर्स, डॉल्बी साउंड सपोर्ट और बोट सिग्नेचर साउंड की पूरी रेंज के साथ, अवंते बार प्राइम सीरीज को मूवी को ज्यादा इमर्सिव, गेमिंग को ज्यादा आकर्षक, स्पोर्ट्स को ज्यादा एनर्जेटिक और म्यूजिक को ज्यादा शक्तिशाली बनाने के लिए डिजाइन किया गया है।
इतनी है कीमत, कहां से खरीदें
Aavante Bar Prime DA600, Aavante Bar Prime B450 और Aavante Bar Prime Thunder-D, बोट की ऑफिशियल वेबसाइट, Amazon, Flipkart और देशभर के लीडिंग ऑफलाइन रिटेल आउटलेट्स पर ₹12,999 से ₹18,999 की शुरुआती कीमतों पर उपलब्ध होंगे।
आप इस साउंडबार पर भी विचार कर सकते हैं:
हाल ही में JBL ने अपना लालटेन जैसा दिखना वाला यूनिक पोर्टेबल स्पीकर लॉन्च किया है, जो जुगनू की तरह चमकता है। इसे JBL Pulse 6 नाम से बाजार में उतारा गया है। कंपनी का कहना है कि पल्स 6 पोर्टेबल ब्लूटूथ स्पीकर अपना अपनी लाइनअप में सबसे नया मॉडल है, जो अपनी बिल्ट-इन एलईडी लाइटिंग के लिए खास है। यह स्पीकर सबसे पहले चीन में 2,499 युआन ($370, यानी करीब 35,300 रुपये) की कीमत के साथ लॉन्च हो रहा है।
स्पीकर देगा 220W का साउंड आउटपुट
AC पावर से कनेक्ट होने पर यह स्पीकर ज्यादा से ज्यादा 220W का आउटपुट देता है, जबकि बैटरी पर यह आउटपुट घटकर 210W हो जाता है। यह क्षमता LG के Xboom Stage 501 के बराबर ही है, जिसे पिछले साल के आखिर में लॉन्च किया गया था। इसलिए, जो लोग पूरा PA सेटअप साथ ले जाए बिना तेज आवाज चाहते हैं, उनके लिए यह एक अच्छा विकल्प है।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.