यह स्पेशल एडिशन चार वैरिएंट्स में उपलब्ध है। इसमें पेट्रोल मैनुअल, पेट्रोल AMT और Hy-CNG Duo ऑप्शन शामिल हैं। यह लॉन्च ऐसे समय में हुआ है जब कंपनी अपनी Knight रेंज की कुल 1 लाख से ज्यादा सेल्स का सेलिब्रेट कर रही है। इसे 2022 में कई मॉडल्स के साथ पेश किया गया था।
हुंडई एक्सटर नाइट एडिशन का एक्सटीरियर
एक्सटीरियर की बात करें बाहर की तरफ, SUV में मैट ब्लैक Hyundai और Exter बैज, डार्क ग्रे फ्रंट और रियर बम्पर गार्निश, डार्क ग्रे साइड सिल गार्निश, खास Knight बैजिंग और रेड-पेंटेड फ्रंट ब्रेक कैलिपर्स के साथ 15-इंच के ब्लैक एलॉय व्हील्स दिए गए हैं। निचले वैरिएंट्स में डार्क ग्रे स्टाइल वाले स्टील व्हील्स मिलते हैं। पीछे की तरफ भी ब्लैक बैजिंग और डार्क एक्सटीरियर एक्सेंट्स के साथ ब्लैक थीम को बरकरार रखा गया है। हुंडई एक्सटर नाइट को 5 कलर्स में पेश किया है, जिसमें टाइटेनियम ब्लैक, एटलस व्हाइट, स्टारी नाइट, टाइटन ग्रे और गोल्डन ब्रॉन्ज शामिल हैं।
हुंडई एक्सटर नाइट एडिशन का इंटीरियर
इंटीरियर की बात करें तो, हुंडई ने एक नई ऑल-ब्लैक इंटीरियर थीम पेश की है, जिसमें डैशबोर्ड और केबिन में ब्रास-कलर के एक्सेंट्स दिए गए हैं। एक्सटर नाइट में खास ब्लैक सेमी-फैब्रिक सीट अपहोल्स्ट्री, एम्बर फुटवेल एम्बिएंट लाइटिंग और कुछ वैरिएंट्स में ब्लैक D-कट स्टीयरिंग व्हील भी मिलता है। इन कॉस्मेटिक चेंजेस के अलावा, फीचर्स की लिस्ट रेगुलर एक्सटर जैसी ही है। ग्राहकों को टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल और स्टैंडर्ड SUV के साथ मिलने वाला पूरा सेफ्टी पैकेज मिलता रहेगा।
हुंडई एक्सटर नाइट एडिशन का इंजन
मैकेनिकल तौर पर, एक्सटर नाइट में हुंडई का जाना-पहचाना 1.2-लीटर कप्पा पेट्रोल इंजन दिया गया है। ग्राहक 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स या स्मार्ट ऑटो AMT में से चुन सकते हैं। हुंडई नाइट एडिशन को अपने 1.2-लीटर Hy-CNG Duo पावरट्रेन के साथ भी पेश कर रही है, जिसमें 5-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन मिलता है।
‘अब और भी ज्यादा बोल्ड हुई एक्सटर’
इसके लॉन्च पर कंपनी में प्रोडक्ट स्ट्रैटेजी और प्लानिंग हेड, अमित धौंडियाल ने कहा, “लॉन्च के बाद से ही, एक्सटर उन ग्राहकों के लिए एक बेहतरीन ऑप्शन बनकर उभरी है जो स्टाइलिश, कई खासियतों वाली और भरोसेमंद SUV चाहते हैं। नई एक्सटर नाइट अपनी खास ऑल-ब्लैक थीम, शानदार ब्रास डिटेलिंग और एक्सक्लूसिव डिजाइन एलिमेंट्स के साथ इसके बोल्ड SUV कैरेक्टर को और भी बेहतर बनाएगी।”
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.