बारिश का मौसम गार्डनिंग का शौक रखने वालों के लिए किसी वरदान से कम नहीं होता। इस दौरान हवा में नमी और मिट्टी में नेचुरल नमी होती है, जिससे पौधों का विकास बहुत तेजी से होता है। अगर आप भी अपने घर की छत या बालकनी में होम गार्डनिंग करने की सोच रहे हैं, तो मानसून का समय सबसे बेस्ट होती है। अगर आप इस मौसम में सब्जियां उगाने की सोच रहे हैं तो यहां हम आपको 5 ऐसी सब्जियों के बारे में बताने जा रहे हैं जिसे आप आसानी से घर पर उगा सकते हैं।
1. हरी मिर्च
बारिश के मौसम में हरी मिर्च का पौधा बहुत तेजी से ग्रो करता है। इसके लिए आप बाजार से बीज लाकर या घर की सूखी मिर्च के बीजों को गमले में बोकर इसे आसानी से उगा सकते हैं। पौधा लगाने के लगभग 40 से 50 दिनों बाद ही इसमें हरी मिर्चियां उगने लगती हैं।
2. भिंडी
मानसून भिंडी की बुवाई के लिए सबसे सही समय माना जाता है। इसे ज्यादा देखभाल की जरूरत भी नहीं होती। इसके लिए चौड़े और गहरे गमले या ग्रो बैग में भिंडी के बीजों को 1-2 इंच गहराई में लगाएं। सही धूप और पानी मिलने पर मात्र 45 से 50 दिनों में पौधा सब्जियां देना शुरू कर देता है।
3. पालक और धनिया
हरी पत्तेदार सब्जियों में पालक और धनिया सबसे जल्दी तैयार होने वाली फसलें हैं। इसके लिए बीजों को मिट्टी के ऊपर छिड़क कर हल्की मिट्टी की परत से ढक दें। बुवाई के मात्र 25 से 30 दिनों में ही आप ताजी पत्तियां तोड़कर इस्तेमाल कर सकते हैं।
4. खीरा
बारिश के दिनों में बेल वाली सब्जियां बहुत जल्दी फैलती हैं। खीरा इनमें सबसे प्रमुख है। इसके बीजों को किसी बड़े गमले में लगाएं और बेल को चढ़ने के लिए सहारा दें। 45 से 60 दिनों में आपको घर का बना कुरकुरा और रसीला खीरा मिलने लगेगा।
5. टमाटर
टमाटर हर भारतीय रसोई की जरूरत है और बारिश में इसे उगाना काफी आसान होता है। टमाटर की पौध बनाकर या बीजों को बोकर इसे उगाएं। जब पौधा बड़ा होने लगे तो लकड़ी का सहारा दें। लगभग 60 दिनों में पौधे में फल लगने लगते हैं।
function loadFacebookScript(){
!function (f, b, e, v, n, t, s) {
if (f.fbq)
return;
n = f.fbq = function () {
n.callMethod ? n.callMethod.apply(n, arguments) : n.queue.push(arguments);
};
if (!f._fbq)
f._fbq = n;
n.push = n;
n.loaded = !0;
n.version = ‘2.0’;
n.queue = [];
t = b.createElement(e);
t.async = !0;
t.src = v;
s = b.getElementsByTagName(e)[0];
s.parentNode.insertBefore(t, s);
}(window, document, ‘script’, ‘//connect.facebook.net/en_US/fbevents.js’);
fbq(‘init’, ‘1684841475119151’);
fbq(‘track’, “PageView”);
}
window.addEventListener(‘load’, (event) => {
setTimeout(function(){
loadFacebookScript();
}, 7000);
});
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.