टोयोटा अर्बन क्रूजर हाइराइडर का नया एडिशन लॉन्च किया है। इसका नाम – Urban Cruiser Hyryder Aero Black Edition है। यह एक लिमिटेड एडिशन स्टाइलिंग पैकेज है, जिसमें एसयूवी के एक्सटीरियर में कई ब्लैक एलिमेंट्स ऐड किए गए हैं।
मिलेंगे ये ब्लैक डिजाइन एलिमेंट्स
ऐरो ब्लैक एडिशन में फ्रंट ग्रिल का अपर गार्निश, फ्रंट स्पॉयलर, हेडलैंप गार्निश, टेलगेट गार्निश और रियर स्पॉयलर जैसे हिस्सों को ब्लैक फिनिश दी गई है। इसके अलावा एसयूवी पर Aero Black लिमिटेड एडिशन बैज भी मिलेगा। यह पैकेज खास तौर पर मिडनाइट ब्लैक कलर वाले G और V ग्रेड में उपलब्ध होगा।
टोयोटा ने इस स्टाइलिंग पैकेज की कीमत 31,999 रुपये रखी है। इसे नियो ड्राइव और स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड दोनों पावरट्रेन वाले वेरिएंट में खरीदा जा सकता है। हालांकि, यह एडिशन लिमिटेड टाइम के लिए ही उपलब्ध होगा और इसकी सेल स्टॉक उपलब्ध रहने तक की जाएगी। ग्राहक चाहें तो एक्स्ट्रा प्राइस देकर डीलर से ऑल ब्लैक पैकेज भी ले सकते हैं।
इंजन और फीचर्स
टोयोटा अर्बन क्रूजर हाइराइडर में पहले की तरह पेट्रोल और स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड पावरट्रेन मिलते रहेंगे। ऐरो ब्लैक एडिशन में इंजन, गियरबॉक्स या दूसरे मेकैनिकल पार्ट्स में कोई बदलाव नहीं किया गया है। यानी यह एडिशन खासतौर से एसयूवी के लुक को ज्यादा अपीलिंग बनाने पर फोकस्ड है। 2022 में लॉन्च होने के बाद इस एसयूवी की सेल 2 लाख यूनिट का आंकड़ा पार कर चुकी है। नए ऐरो ब्लैक एडिशन के जरिए टोयोटा इस पॉप्युलर एसयूवी को एक अलग और ज्यादा प्रीमियम लुक देने की कोशिश कर रही है।
केबिन की बात करें, तो यह काफी प्रीमियम है। इसमें आपको वेंटिलेटेड लेदर सीट्स, पैनोरमिक सनरूफ, वायरलेस Apple CarPlay और Android Auto के साथ 9-इंच टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम, वायरलेस चार्जिंग, एम्बिएंट लाइटिंग और 360-डिग्री कैमरा जैसे फीचर्स मिलेंगे, जिससे ड्राइविंग का एक्सपीरियंस बेहद शानदार और बेहतर हो जाता है। एसयूवी के रियर में रिक्लाइनिंग सीट्स, रियर AC वेंट्स, USB चार्जिंग पोर्ट और 60:40 स्प्लिट रियर सीट कॉन्फिगरेशन जैसे फीचर्स भी हैं, जो इसे मॉडर्न इंडियन फैमिलीज की जरूरतों के लिए बहुत काम का बनाते हैं।
बताते चलें कि अपने ‘कस्टमर-फर्स्ट’ विजन को और मजबूत करते हुए टोयोटा गाड़ी के ओनरशिप एक्सपीरियंस को बेहतर बना रही है। कंपनी 3 साल/100,000 km की कॉम्प्रीहेंसिव वारंटी (जिसे 5 साल/220,000 km तक बढ़ाया जा सकता है) और इंडस्ट्री में सबसे अच्छी 8 साल/160,000 km की हाइब्रिड वॉरंटी दे रही है, जिससे ग्राहकों को ज्यादा सुविधा, लंबे समय तक चलने वाली भरोसेमंद सर्विस और पूरी मानसिक शांति मिलती है।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.