- इनकी कीमत $99 है, शिपिंग अक्टूबर 2026 में होगी.
Wireless Earbuds ने पिछले कुछ सालों में ऑडियो सुनने का तरीका काफी बदल दिया है. बिना वायर्ड के फोन से जुड़ने वाले Earbuds अब आम हो चुके हैं, लेकिन इसी बीच Bose ने एक ऐसा प्रोडक्ट पेश किया है, जो लोगों का ध्यान वापस Wired Earbuds की तरफ खींच रहा है. कंपनी ने एक दशक से ज्यादा समय बाद अपने नए Wired Earbuds लॉन्च किए हैं, जिनमें Active Noise Cancellation यानी ANC दिया गया है. इनमें ब्लूटूथ कनेक्शन या ऑडियो चलाने के लिए अलग बैटरी की जरूरत नहीं पड़ती है. ये Earbuds USB-C के जरिए डिवाइस से जुड़ते हैं और Noise Cancellation के साथ वायर्ड लिसनिंग का ऑप्शन देते हैं. तो आइए जानते हैं कि Bose Noise Cancelling Wired Earbuds की कीमत और खास फीचर्स क्या हैं.
Bose Noise Cancelling Wired Earbuds की कीमत
Bose के नए Earbuds की कीमत 99 डॉलर है. भारतीय रुपये में इसकी कीमत करीब 9,500 रुपये है. फिलहाल इन्हें अमेरिका में Bose के ऑनलाइन स्टोर से Pre-Order किया जा सकता है. कंपनी की जानकारी के अनुसार इनकी शिपिंग अक्टूबर 2026 में शुरू होने की उम्मीद है. इन्हें Black, White Smoke और Limited Edition Dewdrop Mint Green कलर में खरीदा जा सकेगा.
Bose Noise Cancelling Wired Earbuds के खास फीचर्स
आमतौर पर Wired Earphones में 3.5mm Jack देखने को मिलता है, लेकिन Bose ने यहां USB-C का इस्तेमाल किया है. कंपनी के मुताबिक, ये Earbuds लगभग किसी भी USB-C Device के साथ काम करने के लिए तैयार किए गए हैं. इसके लिए इनमें कंपनी का Proprietary Digital Signal Processor यानी DSP दिया गया है, जो अलग-अलग USB-C Ports के साथ कंपेटिबिलिटी संभालता है. Earbuds Audio को 24-bit Signal के जरिए प्रोसेस करते हैं. इसी के जरिए Bose ने ऑडियो प्रोसेसिंग और Noise Cancellation टेक्नोलॉजी को सीधे USB-C Connection के साथ जोड़ा है.
यह भी पढ़ें – Truecaller ने निकाला नया Scam Checker, एक जगह होगी पूरी जांच
ANC के साथ मिलेंगे तीन Listening Modes
Noise Cancellation के लिए दोनों Earbuds में दो-दो Microphones दिए गए हैं. यूजर्स अपनी जरूरत के हिसाब से Quiet Mode चुन सकते हैं, जो आसपास की आवाजों को कम करता है. वहीं Aware Mode आसपास की आवाजों को सुनने देता है और जरूरत न होने पर ANC को पूरी तरह बंद भी किया जा सकता है.
बैटरी खत्म होने की नहीं होगी टेंशन
इन Earbuds को चलाने के लिए अलग बैटरी की जरूरत नहीं है. ये USB-C केबल के जरिए सीधे डिवाइस से कनेक्ट होते हैं. इसका फायदा यह है कि लंबे समय तक गाने सुनते समय Earbuds की बैटरी खत्म होने की टेंशन नहीं करनी पड़ेगी, हालांकि USB-C होने की वजह से इन्हें पुराने 3.5mm Headphone Jack में सीधे नहीं लगाया जा सकता है. साथ ही इन्हें पुराने तरीके वाले DAC या Amp के साथ भी कनेक्ट नहीं किया जा सकेगा. Bose का यह प्रोडक्ट कंपनी के Wireless QuietComfort Earbuds से अलग एक Wired ऑप्शन है, जिसमें केबल से कनेक्ट होने के साथ ANC का फीचर भी मिलता है.
यह भी पढ़ें – चीन ने बनाई पानी से चलने वाली बैटरी! 300 साल तक होगी लाइफ, जानें टेक्नोलॉजी
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.