Mahindra Scorpio N Pickup का नया टीजर रिलीज हुआ है। महिंद्रा ने ऑफिशियली इस पिकअप को कन्फर्म करते हुए इसकी डेब्यू डेट बता दी है। 40 सेकंड के टीजर में पिकअप के एक्सटीरियर और इंटीरियर की कुछ झलकियां दिखाई गई हैं।
ऐसा होगा पिकअप का डिजाइन
टीजर में स्कॉर्पियो N फेसलिफ्ट के फ्रंट डिजाइन के बारे में काफी कुछ पता चलता है। इसमें स्लिम LED हेडलैंप के दोनों तरफ L-शेप LED DRLs दिए गए हैं। बंपर के दोनों किनारों पर वर्टिकली स्टैक्ड LED फॉग लैंप भी नजर आते हैं। ग्रिल में महिंद्रा का ट्विन पीक्स लोगो और उसके ठीक नीचे फ्रंट कैमरा दिया गया है। इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि पिकअप में 360-डिग्री कैमरा या 2026 स्कॉर्पियो N में मिलने वाला 540-डिग्री कैमरा दिया जा सकता है। फ्रंट ग्रिल का डिजाइन हेक्सागोनल है। साइड से देखने पर पिकअप में डबल-कैब लेआउट और लंबा रियर लोड बेड नजर आता है। पीछे टेलगेट पर बड़े अक्षरों में ‘Mahindra’ लिखा है, जबकि C-शेप डिजाइन वाले LED टेललैंप दिए गए हैं।
प्रीमियम होगा पिकअप का केबिन
स्कॉर्पियो N पिकअप के इंटीरियर में बड़ा पोर्ट्रेट-स्टाइल सेंट्रल टचस्क्रीन दिया गया है। इसके साथ तीन-स्पोक स्टीयरिंग व्हील, डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले और ड्यूल-जोन क्लाइमेट कंट्रोल के लिए रोटरी नॉब्स मिलते हैं। ड्राइव मोड सेलेक्टर भी नजर आया है। 2023 में ग्लोबल पिक अप कॉन्सेप्ट शोकेस करते समय महिंद्रा ने इसमें Level 2 ADAS, सेमी-ऑटोमैटिक पार्किंग, 5G कनेक्टिविटी और सनरूफ जैसे फीचर्स देने की बात कही थी। ऐसे में प्रोडक्शन मॉडल में भी ये फीचर्स मिलने की उम्मीद है।
6-स्पीड मैनुअल और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन का ऑप्शन
पिकअप के इंजन और गियरबॉक्स के डीटेल्स अभी सामने नहीं आए हैं। हालांकि, महिंद्रा पहले ही बता चुकी है कि इसमें सेकेंड जनरेशन का ऑल-एल्यूमीनियम mHawk डीजल इंजन दिया जाएगा। इसके साथ 6-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का ऑप्शन मिल सकता है। पिकअप में 4-व्हील ड्राइव सिस्टम भी मिलेगा। इसमें Normal, Grass-Gravel-Snow, Mud-Rut और Sand जैसे चार ड्राइव मोड दिए जा सकते हैं।
स्कॉर्पियो N से लंबा व्हीलबेस
नई स्कॉर्पियो N पिकअप को स्कॉर्पियो N के प्लेटफॉर्म पर तैयार किया जाएगा, लेकिन इसका व्हीलबेस ज्यादा लंबा होगा। ऐसा लंबे लोड बेड के लिए किया जाएगा। इससे पिकअप में बेहतर कार्गो स्पेस मिलने की उम्मीद है। कंपनी 14 अगस्त को इसके इंजन, फीचर्स और बाकी टेक्निकल स्पेसिफिकेशन्स के बारे में जानकारी देगी।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
