- Hindi News
- Career
- SBI Clerk Recruitment 2026 | Apply Online 9124 Junior Associate Vacancy
- कॉपी लिंक
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने 9000 से अधिक पदों पर जूनियर एसोसिएट्स यानी क्लर्क की वैकेंसी निकाली है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट sbi.bank.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं।

एजुकेशनल क्वालिफिकेशन :
- मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में ग्रेजुएशन की डिग्री।
- इंटीग्रेटेड डुअल डिग्री सर्टिफिकेट होने की स्थिति में 31 दिसंबर 2026 तक या इससे पहले पासिंग सर्टिफिकेट होना चाहिए।
- जो उम्मीदवार ग्रेजुएशन के फाइनल ईयर या लास्ट सेमेस्टर में है, वे भी अप्लाई कर सकते हैं लेकिन अगर उनका सेलेक्शन होता है तो उन्हें भी 31 दिसंबर 2026 तक अपने ग्रेजुएशन पास होने का सर्टिफिकेट देना होगा।

एज लिमिट :
- न्यूनतम : 20 साल
- अधिकतम : 28 साल
- उम्र की गणना 1 अप्रैल 2026 के आधार पर की जाएगी।
- आवेदक का जन्म 2 अप्रैल 1998 से पहले और 1 अप्रैल 2006 के बाद का नहीं होना चाहिए।
- ओबीसी : अधिकतम उम्र में 3 साल की छूट।
- एससी/एसटी : अधिकतम उम्र में 5 साल की छूट।
- पीडब्ल्यूबीडी : अधिकतम उम्र में 10-15 साल तक की छूट।
सैलरी :
- 24050 – 64480 रुपए प्रतिमाह
- अन्य अलाउंस का लाभ भी मिलेगा।
सिलेक्शन प्रोसेस :
- प्रीलिम्स
- मेन्स
- लोकल लैंग्वेज टेस्ट
फीस :
- सामान्य, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस : 750 रुपए एससी, एसटी, दिव्यांग, पूर्व सैनिक : नि:शुल्क
एग्जाम पैटर्न :


ऐसे करें आवेदन :
- ऑफिशियल वेबसाइट recruitment.sbi.bank.in पर जाएं।
- न्यू रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें।
- नाम, पासवर्ड के साथ लॉग इन करें।
- फॉर्म में पासपोर्ट साइज फोटो, सिग्नेचर और अन्य डॉक्यूमेंट्स अटैच करें।
- फीस का भुगतान करें।
- फॉर्म प्रिव्यू करके सब्मिट करें।
- इसका प्रिंटआउट निकाल कर रखें।
ये खबर भी पढ़ें
IBPS क्लर्क की 11,409 भर्तियां:एमपी में पटवारी की 2106 वैकेंसी, देशभर में 20,593 नौकरियां; देखें हफ्ते की टॉप जॉब्स

इस हफ्ते निकली हैं IBPS और राजस्थान विद्युत उत्पादन निगम सहित कई विभागों में 20,593 पदों पर नौकरियां। अगर आप भी इन पदों के लिए अप्लाई करना चाहते हैं, तो इन 6 नौकरियों की डिटेल्ड जानकारी 6 ग्राफिक्स के जरिए जानिए। पूरी खबर यहां पढ़ें
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
