टीडी पावर के नेट प्रॉफिट में 72% की तेजी (TD Power Q1 Results)
कंपनी के नेट प्रॉफिट में सालाना आधार पर 72 प्रतिशत का इजाफा इस बार हुआ है। अप्रैल से जून तक कंपनी का शुद्ध लाभ 86.29 करोड़ रुपये रहा था। पिछले फाइनेंशियल ईयर में कंपनी को इसी तिमाही 50.07 करोड़ रुपये रहा था।
पहली तिमाही के दौरान टीडी पावर की कुल कमाई 642.67 करोड़ रुपये थी। पिछले वित्त वर्ष की पहली तिमाही में कंपनी की कमाई 375.87 करोड़ रुपये थी। बता दें, कंपनी 14 अगस्त को सिक्योरिटीज के जरिए पैसा जुटाने का प्रयास करेगी।
52 वीक हाई पर पहुंचा भाव (TD Power Share Performance)
आज बुधवार को टीडी पावर के शेयर 1408.05 रुपये के स्तर पर खुला था। दिन में कंपनी के शेयरों का दाम 19 प्रतिशत की तेजी के साथ बीएसई में 1514.95 रुपये के इंट्रा-डे हाई पर पहुंच गया। यह कंपनी का 52 वकी हाई है। इस कंपनी के शेयरों का बीएसई में 52 वीक लो लेवल 488.95 रुपये रहा है।
बीते 6 महीने में स्टॉक की कीमतों में 77 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है। पिछले एक साल में स्टॉक का दाम 204 प्रतिशत बढ़ा है। इस दौरान सेंसेक्स इंडेक्स में 3.27 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली है। दो साल में इस मल्टीबैगर स्टॉक का दाम 502 प्रतिसशत और तीन साल में 3913 प्रतिशत बढ़ा है। बता दें, 10 में स्टॉक का भाव 3485.08 प्रतिशत बढ़ा है।
2022 में कंपनी के शेयरों का बंटवारा हुआ था
इस मल्टीबैगर स्टॉक के शेयरों का 5 हिस्सों में बंटवारा 2022 में हुआ था। जिसके बाद कंपनी के शेयरों की फेस वैल्यू 10 रुपये से घटकर 2 रुपये प्रति शेयर हो गया। बता दें, कंपनी ने 2026 में एक शेयर पर 1.10 रुपये का डिविडेंड दे चुकी है। कंपनी के शेयर इसी महीने की 5 तारीख को एक्स-डिविडेंड ट्रेड किए थे। इससे पहले 2025 में टीडी पावर ने एक शेयर पर 1 रुपये का डिविडेंड दिया था।
(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.