रियलिटी शो बिग बॉस 20 को लेकर दर्शक काफी एक्साइटेड नजर आ रहे हैं. हाल ही में शो के 20वें सीजन का ट्रेलर जारी किया, जिसमें सलमान खान ने ‘एक्स्ट्रा जीवनदान’ नाम के एक ऐसे अनदेखे ट्विस्ट का खुलासा किया है, जो इस बार खेल खेलने का पूरा तरीका बदलने वाला है. बड़े रिस्क, बेबाक चालें और पहले से कहीं ज्यादा हाई स्टेक्स के साथ बिग बॉस का ये सीजन अपने ग्रैंड प्रीमियर के लिए तैयार है.
शो का ट्रेलर रिलीज
ट्रेलर की शुरुआत दो योद्धाओं के बीच एक जबरदस्त जंग से होती है. तभी सलमान खान की दमदार एंट्री होती है और वो इस मुकाबले को अचानक रोक देते हैं. इसके बाद वो कहते हैं, ‘बिग बॉस में मिलेगा, मेरी जान… एक्स्ट्रा जीवनदान,’ और फिर अपने खास अंदाज में ‘तथास्-टू’ बोलते हुए सलमान इस सीजन के सबसे बड़े ट्विस्ट से पर्दा उठाते हैं.
ये नया ट्विस्ट इशारा करता है कि इस बार बिग बॉस के घर में हर फैसला पहले से कहीं ज्यादा मायने रखेगा और हर कंटेस्टेंट को अपने गेम को एक नए अंदाज में खेलने की चुनौती मिलेगी. कंटेस्टेंट्स को एक ज्यादा मौका तो मिलेंगे, लेकिन ये जीवनदान कब और कैसे काम आएगा, ये इस सीजन के सबसे बड़े रहस्यों में से एक है.
ये भी पढ़ेंः Live Update: सनी देओल की ‘बंटवारा 1947’ प्री टिकट सेल में तोड़ेगी सारे रिकॉर्ड? जानें- दोपहर 1 बजे तक का कलेक्शन
बिग बॉस के 20वें सीजन के ऐतिहासिक पड़ाव का जश्न मनाते हुए, जियोस्टार (स्ट्रीमिंग, टीवी और स्टूडियोज) में हिंदी एवं इंग्लिश एंटरटेनमेंट बिजनेस के हेड आलोक जैन ने कहा, ‘किसी भी एंटरटेनमेंट फ्रैंचाइजी के लिए 20 सीजन पूरे करना एक ऐतिहासिक उपलब्धि है और बिग बॉस हिंदी के लिए यह उस सफर का जश्न है, जो हर सीजन के साथ लगातार विकसित हुआ है.’
नए थीम के बारे में बात करते हुए सलमान खान ने कहा, ‘बिग बॉस में हर साल गेम बदलता है. इस बार सिर्फ गेम नहीं, खेलने का तरीका भी बदलने वाला है. ‘जीवनदान’ सुनने में जितना सीधा लगता है, उतना है नहीं. बाकी, घर के अंदर पता चल ही जाएगा.’
कब शुरू होगा शो?
वहीं, अब देखना ये है कि कौन अपने ‘एक्स्ट्रा जीवनदान’ का सबसे ज्यादा फायदा उठाता है. बिग बॉस 20 6 सितंबर से, कलर्स और जियोहॉटस्टार पर आएगा. शो को लेकर काफी बज बना हुआ है. हालांकि अभी कंटेस्टेंट ने नामों का कोई खुलासा नहीं हुआ है.
ये भी पढेंः श्रेया कालरा को लेकर बायस्ड थीं फराह खान? ‘लॉक अप 2’ के बाद होस्ट ने बताई पूरी सच्चाई
https://platform.instagram.com/en_US/embeds.js
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.