रेनो 2027 तक भारत में चार और बड़े मॉडल लाने की तैयारी है। इनमें हाइब्रिड डस्टर, 7-सीटर SUV, नई Kwid और एक नई सब-4 मीटर एसयूवी शामिल हैं। आइए जानते हैं इन अपकमिंग कारों के बारे में।
डस्टर हाइब्रिड
रेनो डस्टर हाइब्रिड इस साल दिवाली के आसपास लॉन्च हो सकती है और यह भारत में कंपनी की पहली इलेक्ट्रिफाइड कार होगी। इसमें E-Tech 160 फुल-हाइब्रिड पावरट्रेन मिलने की उम्मीद है। इसमें 1.8-लीटर डायरेक्ट-इंजेक्शन पेट्रोल इंजन के साथ इलेक्ट्रिक मोटर काम करेगी और दोनों मिलकर फ्रंट व्हील्स को पावर देंगे। इसका कंबाइंड आउटपुट करीब 160hp और 172Nm हो सकता है। हाइब्रिड सिस्टम में 1.4kWh बैटरी पैक दिया जाएगा, जो इलेक्ट्रिक मोटर को पावर सप्लाई करेगा। रेनो का दावा है कि शहर में Duster Hybrid करीब 80 पर्सेंट समय इलेक्ट्रिक मोड में चल सकती है। इससे फ्यूल की खपत करीब 40 फीसदी तक कम हो सकती है। कंपनी करीब 1,000km की टोटल रेंज क्लेम कर रही है। अगर इसमें 50-लीटर का फ्यूल टैंक मिलता है, तो इसका माइलेज करीब 20 kmpl हो सकता है।
7-सीटर डस्टर
रेनो 2027 की शुरुआत तक डस्टर का थ्री-रो यानी 7-सीटर वर्जन भी लॉन्च कर सकती है। इसे उन ग्राहकों को ध्यान में रखकर तैयार किया जाएगा, जिन्हें बड़े परिवार या दोस्तों के साथ सफर करना होता है। इसमें मौजूदा डस्टर के मुकाबले लंबा व्हीलबेस होगा। इससे थर्ड रो के अलावा सेकेंड रो में भी ज्यादा लेगरूम मिलने की उम्मीद है। इस एसयूवी में डस्टर का 1.3-लीटर टर्बोचार्ज्ड चार-सिलेंडर पेट्रोल इंजन स्टैंडर्ड तौर पर दिया जा सकता है। कंपनी इसमें हाइब्रिड पावरट्रेन का ऑप्शन भी दे सकती है। ज्यादा सीटिंग कैपेसिटी और बड़े केबिन के कारण इसका मुकाबला 7-सीटर एसयूवी सेगमेंट में कई मौजूदा मॉडल्स से होगा।
नई रेनो क्विड
2027 के मिड में रेनो भारत में क्विड का एक और फेसलिफ्ट ला सकती है। इसमें ब्राजील में 26 अगस्त को पेश किए गए अपडेट्स की झलक देखने को मिल सकती है। नई क्विड में स्प्लिट हेडलैंप, नया ग्रिल डिजाइन, दोनों तरफ नया रेनो लोगो, ज्यादा मस्कुलर फ्रंट बंपर, नए 14-इंच अलॉय व्हील और शार्क-फिन एंटीना जैसे बदलाव मिल सकते हैं। इंटीरियर में भी बड़ा अपडेट देखने को मिल सकता है। नई क्विड में रेनो के दूसरे नए मॉडल्स से इंस्पायर्ड कॉकपिट डिजाइन वाला डैशबोर्ड मिलने की उम्मीद है। इसमें 7-इंच डिस्प्ले वाला नया इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और 10.1-इंच कैपेसिटिव टचस्क्रीन वाला Media Evolution इन्फोटेनमेंट सिस्टम दिया जा सकता है।
रेनो ब्रिजर
लिस्ट में सबसे एक्साइटिंग मॉडल रेनो की ब्रिजर है। इसे 2027 की आखिरी तिमाही में लॉन्च किया जा सकता है। यह भारत में कंपनी की पहली सब-4 मीटर SUV होगी। इसका डिजाइन बॉक्सी और रगेड रखा जाएगा, जबकि ज्यादा ग्राउंड क्लीयरेंस इसे मजबूत रोड प्रेजेंस देगा। इसका मुकाबला टाटा नेक्सॉन और हुंडई वेन्यू जैसी कॉम्पैक्ट एसयूवी से हो सकता है। ब्रिजर में टेलगेट पर लगा स्पेयर व्हील इसका मेन डिजाइन एलिमेंट हो सकता है। केबिन भी सेगमेंट में काफी स्पेस देने वाला होने की उम्मीद है। इसमें करीब 200mm रियर नी-रूम और 400 लीटर बूट स्पेस ऑफर किया जा सकता है। सबसे खास बात यह होगी कि ब्रिजर को पेट्रोल, हाइब्रिड और फुली इलेक्ट्रिक पावरट्रेन के साथ ऑफर करने का प्लान कर रही है। हालांकि, तीनों वर्जन एक साथ लॉन्च होंगे या नहीं, यह अभी साफ नहीं है। पेट्रोल और हाइब्रिड मॉडल में 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन इस्तेमाल किए जाने की उम्मीद है।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.