10,000mAh बैटरी, 100W चार्जिंग, 50MP कैमरा वाले POCO X8 और POCO X8 Power की भारत में कीमत लॉन्च से पहले लीक हो गई है। जानें कितनी होगी दोनों फोन की कीमत:
POCO X8 की कीमत 30 हजार के आसपास होगी और मिलेंगे ये फीचर
सबसे पहले बात करें स्टैंडर्ड POCO X8 की तो इसकी कीमत भारत में 28,000 से 30,000 रुपए के बीच होने की उम्मीद है। लीक हुई जानकारी के मुताबिक POCO X8 में 6.83 इंच का 1.5K LTPS OLED डिस्प्ले मिल सकता है। स्क्रीन का रिफ्रेश रेट 120Hz होने की बात कही जा रही है। POCO X8 में Qualcomm Snapdragon 6s Gen 4 चिपसेट दिए जाने की बात सामने आई है। इसके साथ LPDDR4X RAM और UFS 3.1 स्टोरेज मिलने की उम्मीद है।
कैमरे की बात करें तो POCO X8 में 50MP का प्राइमरी कैमरा दिया जा सकता है। इसके साथ 8MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा भी मिलने की उम्मीद है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए फोन में 16MP फ्रंट कैमरा होने की बात कही गई है। POCO X8 फोन में 9,000mAh की बैटरी होगीह। इसके साथ 67W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलने की उम्मीद है। सॉफ्टवेयर के मामले में भी POCO X8 Series को लेकर अच्छी खबर सामने आई है। दोनों स्मार्टफोन्स को चार बड़े OS Updates और छह साल तक Security Updates मिल सकते हैं।
POCO X8 Power की कीमत और फीचर्स (संभावित)
POCO X8 Power की करीब 35,000 रुपए से कम रखी जानें की रिपोर्ट्स हैं। POCO X8 Power की बड़ी खासियत 10,000mAh की बैटरी है, फोन में 100W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी मिल सकता है। POCO X8 Power में Snapdragon 6 Gen 5 चिपसेट दिए जाने की जानकारी सामने आई है। इसके साथ LPDDR5X RAM और UFS 4.1 स्टोरेज मिलने की उम्मीद है।
POCO X8 Power में कैमरा सेटअप भी X8 से बेहतर हो सकता है। इसमें 50MP Sony IMX882 प्राइमरी कैमरा मिलने की बात कही गई है। इसके साथ 8MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा दिया जा सकता है। सेल्फी के लिए इसमें 32MP फ्रंट कैमरा मिलने की उम्मीद है।POCO X8 Power में भी बड़ी OLED स्क्रीन मिलने की उम्मीद है। दोनों मॉडल के लिए IP68 और IP69 डस्ट व वॉटर रेजिस्टेंस की जानकारी सामने आई है।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.