गुजरात से सटे केंद्र शासित प्रदेश दमन में एक लाइफ गार्ड की सतर्कता और सूझबूझ से 7 साल की लड़की डूबने से बच गई। यह लड़की अपने परिवार के साथ दमन बीच पर घूमने आई थी। बच्ची पानी में खेल रही थी। इसी दौरान एक लहर की चपेट में आ गई और थोड़े गहरे पानी में चली गई। इसके बाद लड़की डूबने लगी, लेकिन तभी लाइफ गार्ड ने उसे देख लिया और बिना देर किए पानी में छलांग लगा दी। इसके दो मिनट बाद ही वह लड़की को सुरक्षित बाहर निकाल लाया।
घटना दमन के नानी दमन स्थित समंदर तट की है। यहां लाइफ गार्ड सुजल मांगेला ने देवदूत बनकर अपनी सूझबूझ से 7 साल की मासूम की जान बचा ली। सुजल ने पानी की तेज लहरों के बीच छलांग लगाई और बच्ची को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। इस घटना का पूरा वीडियो भी सामने आया है।
वापी से आया था परिवार
घटना शनिवार शाम की है। वापी से एक परिवार दमन के समंदर तट पर घूमने के लिए आया था, जिसमें 7 साल की लड़की पानी के बीच मस्ती और मौज करने के लिए नहाने के लिए गई। वह पानी की तेज लहरों की चपेट में आकर डूब रही थी, जिसको देख दमन के समंदर तट लाइफ गार्ड सुजल मांगेला अपनी बहादुरी का परिचय दिया और लड़की को सुरक्षित बाहर निकाला। सुजल मांगेला ने समंदर में डूब रही 7 साल की मासूम को डूबते देख पानी की तेज लहरों में छलांग लगाई और मासूम को सुरक्षित बचा लिया। देवदूत बने सुजल मांगेला की हर तरफ तारीफ हो रही है।
भावनगर में दो बच्चों की डूबने से मौत
भावनगर जिले में 23 अगस्त को एक चेक डैम में अपने दोस्तों को बचाने की कोशिश कर रहे दो किशोरों की डूबने से मौत हो गई। पुलिस अधिकारी ने बताया कि तलाजा तालुका के मथावाड़ा गांव स्थित चेक डैम पर चार दोस्त पिकनिक मनाने गये थे। अलंग मरीन थाने के एक अधिकारी ने बताया, “सुबह करीब साढ़े 10 बजे दो बच्चे डूबने लगे। उनके दोस्तों- तुषार शियाल (17) और मिलन शियाल (19) ने उन्हें बचाने की कोशिश की। उन दोनों को बचा तो लिया गया, लेकिन तुषार और मिलन की डूबने से मौत हो गई।” पुलिस ने बताया कि ग्रामीणों और दमकल कर्मियों की मदद से दोनों के शव बरामद कर लिये गए हैं।
यह भी पढ़ें-
लव मैरिज करने वाली बहन राखी बांधने के बाद गायब, पति ने भाई पर ही अपहरण का आरोप लगाया
सड़क पार कर रही मां-बेटियों को बाइक ने रौंदा, 6 साल की ध्वनि की दर्दनाक मौत; वडोदरा हादसे का CCTV
function loadFacebookScript(){
!function (f, b, e, v, n, t, s) {
if (f.fbq)
return;
n = f.fbq = function () {
n.callMethod ? n.callMethod.apply(n, arguments) : n.queue.push(arguments);
};
if (!f._fbq)
f._fbq = n;
n.push = n;
n.loaded = !0;
n.version = ‘2.0’;
n.queue = [];
t = b.createElement(e);
t.async = !0;
t.src = v;
s = b.getElementsByTagName(e)[0];
s.parentNode.insertBefore(t, s);
}(window, document, ‘script’, ‘//connect.facebook.net/en_US/fbevents.js’);
fbq(‘init’, ‘1684841475119151’);
fbq(‘track’, “PageView”);
}
window.addEventListener(‘load’, (event) => {
setTimeout(function(){
loadFacebookScript();
}, 7000);
});
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.