कॉकरोच जनता पार्टी ने शनिवार को एक पोस्ट में कहा कि सरकार के सामने रखी गईं चार में से तीन मांगें अब भी लंबित हैं। पोस्ट में छात्रों के परिवारों को मुआवजा देने की मांग की गई है। उन्होंने पोस्ट में लिखा कि इसमें FIR वापस लेने और छात्रों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं करने की मांग भी शामिल है। RAF और दिल्ली पुलिस से माफी मांगने की बात भी कही गई थी। CJP 5 सितंबर को फिर से दिल्ली में मार्च निकालने वाली है। उन्होंने लोगों से इसमें शामिल होने की भी अपील की। CJP ने नीट पेपर लीक, परीक्षा में गड़बड़ी की मांगों को लेकर 20 जून से जंतर-मंतर पर आंदोलन शुरू किया था। 25 जुलाई को सरकार से आश्वासन मिलने और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद अपना आंदोलन खत्म किया था। CJP नेता आशुतोष रांका और सौरव दास ने 25 जुलाई को ही केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा के साथ मुलाकात की थी। इसमें सरकार और प्रदर्शनकारियों के बीच मांगों पर सहमति बनी थी। पूरी खबर पढे़ं…
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.