श्रीलंका XI के खिलाफ वॉर्म अप मैच में शतक जड़ने के बावजूद देवदत्त पडिक्कल की जगह प्लेइंग XI में कन्फर्म नहीं है। बॉलिंग कोच का कहना है कि फैसला गॉल की पिच को देखकर किया जाएगा।
बहुतुले ने कहा, ”यह सिर्फ एहतियात के लिए किया गया। वह बिल्कुल ठीक हैं और लगातार ट्रेनिंग कर रहे हैं। इसलिए प्रबंधन ने पहले दिन उन्हें बल्लेबाजी से दूर रखने का फैसला किया।”
उन्होंने गिल की तैयारी की भी तारीफ की। बहुतुले ने बताया कि गिल श्रीलंका के स्पिन गेंदबाजों के खिलाफ खेलने की खास तैयारी कर रहे हैं।
उन्होंने कहा, ”शुभमन अपनी तैयारी को बहुत गंभीरता से लेते हैं। वह बहुत बारीकी से तैयारी करते हैं। श्रीलंका की टीम के लिए जो गेंदबाजी सबसे प्रभावी रही है, उसके हिसाब से वह अपनी तैयारी कर रहे हैं। ”
भारत ने इस मैच में निचले क्रम के बल्लेबाजों को भी बल्लेबाजी का मौका दिया जैसे गेंदबाज गुरनूर बराड़ जैसे खिलाड़ियों ने भी बल्लेबाजी की। बहुतुले ने कहा, ‘’निचले क्रम में बल्लेबाजी करने वाले सभी गेंदबाजों का योगदान टेस्ट मैच में अच्छा स्कोर बनाने में बहुत उपयोगी होगा। और यही पूरी प्रक्रिया है। हम उन्हें नेट्स में अधिक से अधिक बल्लेबाजी करने के लिए प्रोत्साहित कर रहे हैं। ”
देवदत्त पडिक्कल के शतक ने पहले टेस्ट की प्लेइंग XI में जगह बनाने का उनका दावा मजबूत कर दिया है। हालांकि, बहुतुले ने कहा कि अंतिम फैसला गॉल की पिच को देखने के बाद लिया जाएगा।
उन्होंने कहा, ”उन्होंने शानदार बल्लेबाजी की और खुद को साबित किया। गॉल पहुंचने के बाद पिच देखकर अंतिम फैसला लिया जाएगा।”
भारत फिलहाल वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) की पॉइंट्स टेबल में पांचवें स्थान पर है। बहुतुले ने कहा कि श्रीलंका के खिलाफ सीरीज टीम के लिए बहुत महत्वपूर्ण है।
उन्होंने कहा, ”डब्ल्यूटीसी का यह चक्र बहुत महत्वपूर्ण है और हर सीरीज अहम है। हमारा लक्ष्य श्रीलंका जाकर सीरीज जीतना है। हम फाइनल में पहुंचना और डब्ल्यूटीसी भी जीतना चाहते हैं। ”
भारत के पास रवींद्र जडेजा, मानव सुथार, सारांश जैन और कुलदीप यादव चार स्पिनर हैं। बहुतुले ने कहा कि चारों की अपनी अलग खासियत है इसलिए गॉल में सही संयोजन चुनना मुश्किल लेकिन अच्छी चुनौती होगी।
उन्होंने कहा, ”जडेजा के पास काफी अनुभव है। मानव सुथार की गेंदबाजी में अच्छी सटीकता है। सारांश ने घरेलू क्रिकेट में अच्छा प्रदर्शन किया है और इसी वजह से उन्हें टीम में जगह मिली है।”
कुलदीप के बारे में उन्होंने कहा, ”कुलदीप कलाई के स्पिनर हैं। टीम में कलाई के स्पिनर का होना हमेशा फायदेमंद होता है क्योंकि इससे गेंदबाजी में विविधता आती है। ”
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.