ITBP Medical Officer Recruitment 2026: आईटीबीपी ने मेडिकल ऑफिसर के 282 पदों पर भर्ती निकाली है। योग्य उम्मीदवार आज 10 अगस्त से आधिकारिक पोर्टल पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
पदों की डिटेल्स और सैलरी
आईटीबीपी द्वारा निकाली गई इस भर्ती के माध्यम से कुल 282 पदों को भरा जाएगा।
सुपर स्पेशलिस्ट मेडिकल ऑफिसर (सेकंड-इन-कमांड): कुल 05 पद (वेतनमान: पे मैट्रिक्स लेवल-12, 78,800 रुपये – 2,09,200 रुपये)।
स्पेशलिस्ट मेडिकल ऑफिसर (डिप्टी कमान्डेंट): कुल 162 पद (वेतनमान: पे मैट्रिक्स लेवल-11, 67,700 रुपये – 2,08,700 रुपये)।
मेडिकल ऑफिसर (असिस्टेंट कमान्डेंट): कुल 115 पद (वेतनमान: पे मैट्रिक्स लेवल-10, 56,100 रुपये – 1,77,500 रुपये)।
शैक्षणिक योग्यता एवं आयु सीमा
शैक्षणिक योग्यता: मेडिकल ऑफिसर पदों के लिए अभ्यर्थी के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से एमबीबीएस (MBBS) या संबंधित विषय में पोस्ट ग्रेजुएट डिग्री/डिप्लोमा व सुपर स्पेशलिटी योग्यता होनी चाहिए। इसके साथ ही उम्मीदवार का नेशनल मेडिकल कमीशन (NMC) या राज्य मेडिकल काउंसिल में वैलिड रजिस्ट्रेशन होना अनिवार्य है।
आयु सीमा: मेडिकल ऑफिसर (असिस्टेंट कमान्डेंट) के लिए अधिकतम आयु 30 वर्ष, स्पेशलिस्ट मेडिकल ऑफिसर के लिए 40 वर्ष तथा सुपर स्पेशलिस्ट मेडिकल ऑफिसर के लिए अधिकतम आयु 50 वर्ष तय की गई है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को केंद्र सरकार के नियमों के अनुसार ऊपरी आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
आवेदन शुल्क
सामान्य (UR), ओबीसी (OBC) और ईडब्ल्यूएस (EWS) श्रेणी के पुरुष उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 400 रुपये निर्धारित किया गया है। वहीं, अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST), पूर्व सैनिकों और सभी वर्ग की महिला अभ्यर्थियों को आवेदन शुल्क से पूरी तरह छूट दी गई है।
चयन प्रक्रिया
अभ्यर्थियों का चयन डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन, इंटरव्यू/पर्सनालिटी टेस्ट, शारीरिक मानक परीक्षण (PST) और डिटेल्ड मेडिकल एग्जामिनेशन (DME) के आधार पर किया जाएगा।
आवेदन कैसे करें?
- अभ्यर्थी सबसे पहले आईटीबीपी के आधिकारिक भर्ती पोर्टल recruitment.itbpolice.nic.in पर जाएं।
- वहां रजिस्ट्रेशन करके अपना प्रोफाइल बनाएं और एप्लीकेशन फॉर्म में सभी शैक्षणिक व व्यक्तिगत विवरण दर्ज करें।
- मांगे गए जरूरी डॉक्यूमेंट, फोटो और सिग्नेचर अपलोड करने के बाद श्रेणी अनुसार शुल्क का भुगतान करें।
- फॉर्म जमा कर उसका प्रिंटआउट निकालकर अपने पास सुरक्षित रख लें।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.